फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Farmer beaten by police thinking he was a gambler, died, seven suspended

बरेली : पुलिस ने जुआरी समझ किसान को पीटा, मौत, सात निलंबित

Sat, 11 Nov 2023 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: Farmer beaten by police thinking he was a gambler, died, seven suspended
बरेली। जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम की पिटाई से घायल भमोरा थानाक्षेत्र के आलमपुर जाफराबाद गांव निवासी संतोष शर्मा (48) की शुक्रवार को मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस ने मौके से भागे जुआरियों के नाम पूछने के लिए संतोष को बुरी तरह पीटा था। एसएसपी ने अफसरों को बिना बताए जुआरियों को पकड़ने गई टीम में शामिल सरदार नगर चौकी के दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। संतोष के भाई की तहरीर पर छह पुलिसकर्मी, एक एंबुलेंस चालक को नामजद करते हुए दस के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अस्पताल में संतोष की मौत के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर पहुंचे कृष्ण कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनके भाई संतोष शर्मा खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौकी पर खड़ी रहने वाली एंबुलेंस के ड्राइवर विजय के साथ सरदार नगर चौकी की पुलिस गांव में पहुंची। बिना वर्दी के तीन लोग टीम के साथ थे। पुलिस वहां जुआ पकड़ने पहुंची थी, लेकिन टीम को देखकर जुआरी भाग गए। इस बीच पुलिस ने खेत से वहां पहुंचे संतोष शर्मा को पकड़ लिया और जुआरियों के नाम पूछे। संतोष ने गांव में भलाई-बुराई के डर से किसी का भी नाम बताने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों और उनके साथ आए तीन अन्य लोगों ने संतोष को लात-घूंसों व राइफल की बट से पीटना शुरू कर दिया। इससे संतोष की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार के अनुसार भाई की चीख-पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो पुलिसवाले भाग गए। वह रात में ही भाई को लेकर रामपुर गार्डन के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी शुक्रवार को मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। कृष्ण कुमार ने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार शाम शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात का दावा, भगदड़ में चोटिल हुए थे संतोष
एसपी देहात मुकेश मिश्रा के अनुसार, मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जुआ होने की सूचना पर पुलिस आलमपुर गई थी। वहां जुआरियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान वहां मौजूद संतोष भी मौजूद थे। भगदड़ में वह भी चोटिल हो गए। पुलिसकर्मी अधिकारियों को बिना सूचना दिए जुआ पकड़ने गए थे, इसलिए प्राथमिक तौर पर उन्हें दोषी मानकर कार्रवाई की गई।


ये हुए निलंबित
एसएसपी ने सरदार नगर चौकी के कार्यवाहक प्रभारी टिंकू कुमार, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र राणा, मनोज कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार, दीपक कुमार, सत्यजीत सिंह के साथ ही कांस्टेबल मोहित कुमार को निलंबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed