फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Farman Miyan honored with Bharat Gaurav Ratna

सम्मान: बरेली के फरमान मियां को मिला भारत गौरव रत्न, मिनिस्ट्री ऑफ कारपोरेट अफेयर्स ने किया सम्मानित

Fri, 26 May 2023 12:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 May 2023 12:40 PM IST
सार

डॉ. फरमान मियां को यह पुरस्कार मानवता और सामाजिक कार्यों के लिए मिला है। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी से प्रेरित होकर गरीब वर्ग के लिए शिक्षा और चिकित्सा में हरसंभव मदद कर रहा हूं।

विज्ञापन
Bareilly Farman Miyan honored with Bharat Gaurav Ratna
फरमान हसन खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान (फरमान मियां) को भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स की ओर से भारत गौरव रत्न सम्मान दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार मानवता और सामाजिक कार्यों के लिए मिला है। 

विज्ञापन


फरमान मियां ने कैंसर पीड़ित मरीजों का आपरेशन, कूल्हों का आपरेशन, बाइपास सर्जरी के दर्जनों मरीजों को इलाज में मदद की। इससे पहले उन्हें मिनिस्ट्री आफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की ओर टीबी मुक्त अभियान में सार्थक भूमिका निभाने के लिए पुरस्कार मिला है। 

विज्ञापन

डाक्टरेट मानद उपाधि से भी हो चुके हैं सम्मानित 

नेशनल कमीशन फॉर वूमेन, इंडिया की ओर से महिलाओं के अधिकारों को लेकर अच्छे कार्य करने व नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन की ओर मानवाधिकारों के संरक्षण में अहम योगदान और कर्नाटक की भारत यूनिवर्सिटी ने फरमान हसन खां को डाक्टरेट मानद उपाधि दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फरमान मियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम रहे हैं। महापुरुषों और पीएम मोदी से प्रेरित होकर गरीब वर्ग को शिक्षा और चिकित्सा में हरसंभव मदद कर रहा हूं। इसमें मुझे बेहद खुशी मिलती है।

इससे पहले मिले ये पुरस्कार

  • मिनिस्ट्री आफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की ओर टीबी मुक्त अभियान में सार्थक भूमिका निभाने के लिए पुरस्कार मिला।
  • नेशनल कमीशन फार वूमेन, इंडिया की ओर से महिलाओं के अधिकारों को लेकर अच्छे कार्य करने पर पुरस्कार मिला।
  • नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन की ओर मानवाधिकारों के संरक्षण में अहम योगदान के लिए भी पुरस्कार मिल चुका है।  
  • कर्नाटक की भारत यूनिवर्सिटी ने फरमान हसन खां को डाक्टरेट मानद उपाधि से नवाजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed