{"_id":"650c7917f4df60be430d7735","slug":"bareilly-development-authority-included-35-villages-of-amla-faridpur-and-sadar-tehsils-2023-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली शहर का होगा विस्तार: BDA ने बढ़ाया विकास का दायरा, 35 गांवों को अपनी सीमा में किया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली शहर का होगा विस्तार: BDA ने बढ़ाया विकास का दायरा, 35 गांवों को अपनी सीमा में किया शामिल
Fri, 22 Sep 2023 06:20 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 22 Sep 2023 06:20 AM IST
सार
बरेली विकास प्राधिकरण ने अपना बढ़ा दायरा बढ़ा लिया है। बदायूं-शाहजहांपुर रोड पर शहर विस्तार लेगा। सदर तहसील के पांच, आंवला के 14 और फरीदपुर के 16 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
बरेली विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) ने अपना दायरा बढ़ाते हुए आंवला, फरीदपुर और सदर तहसील के 35 गांवों को अपनी सीमा में शामिल कर लिया है। अब तक बीडीए में 264 गांव शामिल थे। अब यह संख्या 299 हो गई है। प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल होने वाले गांवों में नए सिरे से भू उपयोग का निर्धारण होगा। ग्रीन बेल्ट, आवासीय, औद्योगिक व अन्य प्रयोजन के हिसाब से भू उपयोग तय होंगे। मास्टर प्लान मुताबिक ही मानचित्र स्वीकृत होंगे।
विज्ञापन
बीडीए के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि बरेली के पांच, आंवला के 14 और फरीदपुर तहसील क्षेत्र के 16 गांवों को प्राधिकरण में शामिल किया गया है। महायोजना-2031 को ध्यान में रखते हुए यह सीमा विस्तार किया गया है। इससे इन क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा। तीन दिन में इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसके बाद नक्शा बीडीए से ही स्वीकृत कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
बढ़ेगा ग्रीन बेल्ट का दायरा
इन गावों के शामिल होने से प्राधिकरण क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट का दायरा बढ़ेगा। इन गांवों में दो-तीन आवासीय योजनाएं विकसित की जाएंगी। बदायूं रोड पर वर्तमान सीमा रामगंगा तक है। प्राधिकरण की ओर से बदायूं रोड पर इंटीग्रेटेड टाउनशिप का विकास प्रस्तावित है। बीसलपुर रोड पर सीमा विस्तार के लिए चार गांव प्रस्तावित हैं। वर्तमान में बीसलपुर रोड पर प्राधिकरण की सीमा नैयतपुर गांव तक है।
विज्ञापन
एक नजर आंकड़ों पर
1858 में हुई थी नगर पालिका की स्थापना
1977 को बरेली विकास प्राधिकरण का गठन
1978 में नगर महापालिका का दर्जा मिला
264 गांव प्राधिकरण की सीमा में शामिल
501.70 वर्ग किलोमीटर प्राधिकरण का क्षेत्र
14 लाख है प्राधिकरण क्षेत्र की आबादी
बदायूं रोड का चौड़ीकरण हो रहा है। शाहजहांपुर से जोड़कर रिंग रोड के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इधर, बदायूं से गंगा एक्सप्रेसवे निकलने से वहां की कनेक्टिविटी और भी बढ़ेगी। शहर के अंदर के हिस्सों में पहले ही गेटबंद कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं। अब कॉलोनाइजर शहर के बाहरी हिस्से में कॉलोनियां तैयार कर रहे है।
गंगा एक्सप्रेसवे, रिंग रोड से होगा कॉलोनियों का विस्तार
बीडीए ने भी उसी तरह से सीमा विस्तार किया है। फरीदपुर, आंवला के सबसे अधिक गांव लिए गए हैं। अप्रैल 2023 में हुए सीमा विस्तार में भी आंवला और फरीदपुर के 28 गांव शामिल किए गए थे।
अवैध कॉलोनियों पर कसेगी नकेल
मौजूदा समय में शहर की 95 फीसदी अवैध कॉलोनियों का निर्माण बदायूं और शाहजहांपुर रोड पर ही हो रहा है। प्राधिकरण के सीमा विस्तार से इन पर नकेल कसेगी। कॉलोनाइजर्स को जहां नक्शा स्वीकृत कराना होगा, वहीं बिना नक्शे के बन रही कॉलोनियों पर कार्रवाई करने में भी बीडीए को आसानी होगी।
ये नए गांव शामिल
सदर तहसील के गांव: लहवरी, भगवतीपुर, कमुआ कलां, नरोत्तम नगला, भीकमपुर माफी।
आंवला तहसील के गांव: अखा एहतमाली, अखा मुस्तकिल, कोहनी परतापुर, मजनूपुर, भोजपुर, रफियाबाद, कैमुआ, सरदार नगर, चाढ़पुर, आलमपुर जाफराबाद, नवदिया, बढ़रई कुइयां, मिलक मंशारामपुर, वाहनपुर।
फरीदपुर तहसील के गांव: दहलऊ, समोची, खमरिया, वाहनपुर, जेड़, मेगीनगला, गौसगंज सराय, नौगवां, उदयपुर मोहनलाल, सराय पट्टी सब्दलपुर, सरकड़ा, इनायतपुर, मकसूदनपुर, रसुइया, नवदिया देहा जब्ती, मटिया नगला।