फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly-Delhi Express will run from Tanakpur

रेल मंत्रालय का एक माह के अंदर दूसरा तोहफा, अब टनकपुर से चलेगी बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस

Sun, 17 Feb 2019 09:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 17 Feb 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
Bareilly-Delhi Express will run from Tanakpur
ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो

त्रिवेणी एक्सप्रेस के बाद रेल मंत्रालय ने अब बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस को भी टनकपुर से चलाने का फैसला लिया है। हालांकि रेल मंत्रालय से अभी इस संबंध में आदेश जारी नहीं हुआ है लेकिन केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने ट्वीट कर रेलवे बोर्ड के इस फैसले की जानकारी देते हुए रेलमंत्री पीयूष गोयल का आभार भी जताया है। 

विज्ञापन


टनकपुर-भोजीपुरा रेलखंड को बड़ी रेल लाइन सेवा से जोड़ने के बाद टनकपुर से बरेली और पीलीभीत के लिए सिर्फ चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें चलाई जा रही हैं जबकि लोग दिल्ली, देहरादून, मथुरा आदि शहरों के लिए एक्सप्रेस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रस्ताव पर रेल मंत्रालय बरेली से चलने वाली त्रिवेणी को टनकपुर से चलाने की मंजूरी काफी पहले दे चुका है। इससे पीलीभीत के लोग सीधे सूबे की राजधानी से जुड़ जाएंगे। त्रिवेणी को इसी महीने से टनकपुर से चलाने की घोषणा खुद पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल 15 फरवरी को भोजीपुरा-टनकपुर रेल लाइन के निरीक्षण के दौरान कर चुके हैं।  
विज्ञापन


त्रिवेणी के बाद बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस को भी टनकपुर से चलाने का फैसला हो गया है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने 14 फरवरी को ट्वीट किया कि बरेली से दिल्ली के लिए संचालित एक्सप्रेस (14555/14556) को रेल मंत्रालय ने टनकपुर से चलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द इस ट्रेन का समय भी घोषित किया जाएगा। ट्वीट में मेनका गांधी ने कहा है कि इस फैसले से पीलीभीत के साथ उत्तराखंड के लोगों को भी लाभ होगा। वह जल्द पीलीभीत आकर इस ट्रेन का स्वागत करेंगी। इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इस फैसले की जानकारी तो है लेकिन अब तक मंत्रालय का आदेश विभाग के पास नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed