{"_id":"5fbc08de8ebc3ee3e87c5e44","slug":"bareilly-college-will-be-opened-from-today-sanitized-class-rooms-bareilly-news-bly4277696193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेगा बरेली कॉलेज, सैनिटाइज कराए गए क्लास रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेगा बरेली कॉलेज, सैनिटाइज कराए गए क्लास रूम
विज्ञापन
bareilly college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षाओं में उपस्थित के लिए कॉलेज पहले ही जारी कर चुका कार्यक्रम
विज्ञापन
स्नातक की प्रत्येक संकाय की हफ्ते में दो दिन लगेंगी कक्षाएं
बरेली। मार्च से बंद चल रहे बरेली कॉलेज में मंगलवार से कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। शेड्यूल की घोषणा कॉलेज प्रशासन पहले ही कर चुका है। सोमवार को बरेली कॉलेज की कक्षाओं को सैनिटाइज कराया गया।
कारोना संक्रमण की वजह से करीब आठ महीने तक अन्य महाविद्यालयों के साथ बरेली कॉलेज में भी पढ़ाई ठप रही है। शासनादेश के बाद 23 नवंबर से कक्षाओं का संचालन फिर से शुरू होना था लेकिन ज्यादातर महाविद्यालयों में तैयारी न होने से कक्षाएं शुरू नहीं हो सकीं। बरेली कॉलेज में काफी समय से बंद कक्षाओं को सोमवार को सैनिटाइज कराया गया। बरेली कॉलेज स्नातक के सभी संकाय के छात्रों को नियमित कक्षाओं में बुलाने के लिए हफ्ते में दो-दो दिन का समय निर्धारित किया है। इसके अलावा परास्नातक की सभी कक्षाओं में शेड्यूल के आधार पर 50 फीसदी छात्र ही आने हैं। इसी तरह बीएड, बीसीए, बीबीए, बीकॉम ऑनर्स सहित दूसरी कक्षाओं को संचालित करने की समय सारिणी तैयार की गई है।
विज्ञापन
महिला महाविद्यालय में पहुंची सिर्फ 20 फीसदी छात्राएं
वीरांगना अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार से स्नातक की कक्षाओं का संचालन शुरू तो हो गया मगर कक्षाओं में करीब 20 फीसदी छात्राएं ही आईं। कॉलेज की मीडिया प्रभारी डॉ. रंजू राठौर का कहना है कि कोरोना की वजह से सभी छात्राओं को अक्षर क्रम के अनुसार बुलाया गया था। हालांकि छात्राओं की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो जाएगा। कॉलेज में अभी छात्रवृत्ति के फार्म भरने के साथ ही एमए व अन्य कक्षाओं के प्रवेश भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में विभागों को नहीं जारी हुए निर्देश
शासनादेश के अनुसार रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कक्षाओं का संचालन भी सोमवार से होना था लेकिन अब तक विभागाध्यक्षों को कक्षाओं के संचालन संबंधी कोई आदेश ही जारी नहीं हुआ है। इस वजह से कक्षाएं कब तक प्रारंभ होंगी, इसकी न तो कोई तिथि निर्धारित हुई है और न ही कोई शेड्यूल जारी हुआ है। ऐसे में कैंपस के कोर्स में पढ़ने वाले हजारों छात्रों संशय में है कि उनकी कक्षाओं का संचालन कब तक शुरू होगा।
विज्ञापन
स्नातक की प्रत्येक संकाय की हफ्ते में दो दिन लगेंगी कक्षाएं बरेली। मार्च से बंद चल रहे बरेली कॉलेज में मंगलवार से कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। शेड्यूल की घोषणा कॉलेज प्रशासन पहले ही कर चुका है। सोमवार को बरेली कॉलेज की कक्षाओं को सैनिटाइज कराया गया।