{"_id":"62266eaa62427e1848090845","slug":"bareilly-college-s-contract-clerk-commits-suicide-after-being-cut-off-from-the-train-bareilly-news-bly477519451","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज के संविदा लिपिक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज के संविदा लिपिक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमित न होने से अवसाद में थे विनीत, एक कर्मचारी पर भी परेशान करने का आरोप
भाई ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या को उकसाने का लगाया आरोप
बरेली। मिनी बाईपास पर ग्रेटर आकाश कॉलोनी में रहने वाले बरेली कॉलेज में लॉ विभाग के संविदा लिपिक 49 वर्षीय विनीत कुमार रोहिला ने सोमवार को ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। पत्नी सपना का कहना है कि नियमित न होने की वजह से विनीत अवसाद में थे।
विनीत का शव सोमवार दोपहर दूल्हा मियां की मजार के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। विनीत की पत्नी सपना राजपूत भोजीपुरा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। पुलिस की सूचना पर वह और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सपना ने बताया कि विनीत करीब बीस साल से बरेली कॉलेज में संविदा पर नौकरी कर रहे थे, लेकिन अब तक नियमित न होने से वह अवसाद में रहते थे। कुछ दिनों से वह ज्यादा तनाव में थे। कॉलेज का कोई कर्मचारी भी उन्हें धमका रहा था। इस वजह से वह कॉलेज भी नहीं जाना चाहते थे।
पत्नी ने बताया कि सोमवार को भी विनीत कॉलेज नहीं गए, जबकि वह स्कूल गईं थीं। इसी बीच उन्हें रेलवे ट्रैक पर विनीत का शव पड़े होने की सूचना मिली। इधर, विनीत के बड़े भाई पुनीत रोहिला का कहना है कि पारिवारिक विवाद की वजह से विनीत तनाव में रहते थे। उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया है। इस संबंध में वह पुलिस से शिकायत करेंगे। पोस्टमार्टम में विनीत का बाएं हाथ और पैर की हड्डी टूटी मिली है। सिर में पीछे की ओर और ठोड़ी पर चोट लगी है। दायें पैर की अंगुलियां भी कट गईं थीं।