{"_id":"5fe77fc78ebc3e41db1c0cd5","slug":"bareilly-college-portal-not-open-again-for-admission-in-graduation-bareilly-news-bly4314929116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज: स्नातक में प्रवेश के लिए दोबारा नहीं खुला पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज: स्नातक में प्रवेश के लिए दोबारा नहीं खुला पोर्टल
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज प्रशासन ने सीटों की संख्या कम होने की बताई वजह
विज्ञापन
बरेली। स्नातक और परास्नातक में खाली रह गई सीटों पर प्रवेश देने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तो दोबारा पोर्टल खोल दिया है मगर स्नातक में प्रवेश के लिए बरेली कॉलेज ने अपना पोर्टल नहीं खोला है। छात्रों ने शिकायत की है कि स्नातक में तमाम सीटें खाली होने के बावजूद पोर्टल न शुरू होने से वे प्रवेश से वंचित रह गए हैं। जबकि कॉलेज प्रशासन का कहना है कि स्नातक कक्षाओं में सीटें काफी कम होने के कारण पोर्टल शुरू नहीं किया गया।
तमाम महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक की सीटें खाली रह गई हैं। इन्हें भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने फिर से पोर्टल खोला है। बरेली कॉलेज ने भी परास्नातक में पंजीकरण के लिए तो पोर्टल खोल दिया मगर स्नातक कक्षाओं के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू नहीं किए। छात्रों का कहना है कि बीए में 1840 सीटों में 18, बीएससी बायो में 720 सीटों में 33, बीएससी मैथ में 880 सीटों में 18 सीटें खाली है। इसके इसके अलावा बीबीए में भी छह सीटें खाली है। ये सूचना वेबसाइट पर दिख रही है। स्नातक कक्षाओं के प्रवेश प्रभारी राजीव मेहरोत्रा का कहना है कि सिर्फ बीबीए में तीन और बीए में 26 सीटें खाली रह गई हैं। बीकॉम व बीएससी की सभी सीटें फुल हो चुकी है। उनका कहना है कि सीटों की संख्या कम होने की वजह से दोबारा पोर्टल नहीं खोला गया। हालांकि पूर्व में पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए मौका दिया जा रहा है। इधर, परास्नातक कक्षाओं के प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि एमए की खाली सीटों पर 26 दिसंबर तक पोर्टल खोलकर ऑनलाइन पंजीकरण कराए गए हैं। प्रवेश 28 दिसंबर तक होंगे।