फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College: Portal not open again for admission in graduation

बरेली कॉलेज: स्नातक में प्रवेश के लिए दोबारा नहीं खुला पोर्टल

Sun, 27 Dec 2020 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College: Portal not open again for admission in graduation
MJP Rohilkhand university

कॉलेज प्रशासन ने सीटों की संख्या कम होने की बताई वजह

विज्ञापन
बरेली। स्नातक और परास्नातक में खाली रह गई सीटों पर प्रवेश देने के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने तो दोबारा पोर्टल खोल दिया है मगर स्नातक में प्रवेश के लिए बरेली कॉलेज ने अपना पोर्टल नहीं खोला है। छात्रों ने शिकायत की है कि स्नातक में तमाम सीटें खाली होने के बावजूद पोर्टल न शुरू होने से वे प्रवेश से वंचित रह गए हैं। जबकि कॉलेज प्रशासन का कहना है कि स्नातक कक्षाओं में सीटें काफी कम होने के कारण पोर्टल शुरू नहीं किया गया।

तमाम महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक की सीटें खाली रह गई हैं। इन्हें भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने फिर से पोर्टल खोला है। बरेली कॉलेज ने भी परास्नातक में पंजीकरण के लिए तो पोर्टल खोल दिया मगर स्नातक कक्षाओं के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू नहीं किए। छात्रों का कहना है कि बीए में 1840 सीटों में 18, बीएससी बायो में 720 सीटों में 33, बीएससी मैथ में 880 सीटों में 18 सीटें खाली है। इसके इसके अलावा बीबीए में भी छह सीटें खाली है। ये सूचना वेबसाइट पर दिख रही है। स्नातक कक्षाओं के प्रवेश प्रभारी राजीव मेहरोत्रा का कहना है कि सिर्फ बीबीए में तीन और बीए में 26 सीटें खाली रह गई हैं। बीकॉम व बीएससी की सभी सीटें फुल हो चुकी है। उनका कहना है कि सीटों की संख्या कम होने की वजह से दोबारा पोर्टल नहीं खोला गया। हालांकि पूर्व में पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए मौका दिया जा रहा है। इधर, परास्नातक कक्षाओं के प्रवेश समन्वयक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि एमए की खाली सीटों पर 26 दिसंबर तक पोर्टल खोलकर ऑनलाइन पंजीकरण कराए गए हैं। प्रवेश 28 दिसंबर तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed