फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College: Last day of admission in graduation

बरेली कॉलेज: स्नातक में दाखिले का आज अंतिम दिन

Thu, 10 Sep 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bareilly College: Last day of admission in graduation
बरेली कॉलेज (फाइल फोटो) - फोटो : बरेली कॉलेज (फाइल फोटो)

इसके बाद तय किया जाएगा कि बची सीटों के लिए चौथी मेरिट जारी होगी या छूटे अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

विज्ञापन
बरेेली। स्नातक प्रथम वर्ष के लिए बरेली कॉलेज की तीसरी मेरिट लिस्ट के तहत प्रवेेश के लिए गुरुवार अंतिम दिन होगा। इसके बाद कॉलेज प्रशासन तय करेगा कि बाकी सीटों के लिए चौथी मेरिट जारी की जाए या छूटे हुए अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए। कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स, बीसीए और बीबीए की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए फिलहाल दस सितंबर तक का ही समय है।
बरेली कॉलेज में इन दिनों स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। बीए, बीएससी और बीकॉम के लिए कॉलेज ने जो तीसरी मेरिट जारी की थी, उसके आधार पर आठ, नौ और दस सितंबर तक प्रवेश होने हैं। गुरुवार को दाखिले की समयसीमा समाप्त हो रही है। कॉलेज के प्रवेश समन्वयक डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि गुरुवार को कॉलेज प्रशासन को यह फैसला लेना है कि स्नातक की बाकी सीटों पर प्रवेश के लिए चौथी मेरिट जारी होगी या फिर पूर्व में छूटे अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीकॉम ऑनर्स में 18, बीसीए में 20 और बीबीए में अब केवल 42 सीटें ही प्रवेश के लिए बाकी रह गई हैँ।
विज्ञापन

सभी 548 डिग्री कॉलेजों में 88500 से ज्यादा हो गए प्रवेश
रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्घ सभी 548 डिग्री कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेेश प्रक्रिया के तहत अब तक 88584 छात्र-छात्राओं के दाखिले हो चुके हैं। जबकि करीब 1.80 लाख छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed