{"_id":"5d8291f18ebc3e93b0396624","slug":"bareilly-college-bareilly-news-bly376695810","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज- जांच समिति में शामिल होने से एक और शिक्षक ने किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज- जांच समिति में शामिल होने से एक और शिक्षक ने किया इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज के गणित विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर से अभद्र व्यवहार के मामले में बुधवार को जांच कमेटी को फैसला लेना था। लेकिन कमेटी में शामिल एक और शिक्षिक की ओर से इनकार किए जाने के बाद पांच सदस्यीय कमेटी का कोरम पूरा न होने से फिर कोई निर्णय नहीं हो सका। प्राचार्य ने जल्द ही समिति में एक और शिक्षक को शामिल करने की बात कही है।
वरिष्ठता को लेकर मचे घमासान के बीच 11 सितंबर को बरेली कॉलेज के गणित विभाग में विवाद हो गया था। बुधवार को बरेली कॉलेज के गणित विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर से अभद्र व्यवहार के मामले में जांच समिति को फैसला लेना था। लेकिन सुबह समाजशास्त्र विभाग की शिक्षिका डॉ. नवनीत कौर अहूजा ने खुद को असहज बताते हुए समिति में शामिल होने से इनकार कर दिया। ऐसे में कोरम पूरा नहीं हो सका। लिहाजा, निर्णय नहीं हो सका। मामले पर प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा का कहना है कि शिक्षिका के मना करने के बाद अब फिर समिति के लिए सदस्य का चयन किए जाने के बाद ही मामले पर निर्णय हो सकेगा। दूसरी ओर, आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर ने लगाए गए आरोपों की एक कॉपी मांगी है ताकि शिकायत के अनुसार वह अपना जवाब तैयार कर सकें। बता दें कि समिति में शामिल दो महिला शिक्षक डॉ. सुषमा गौंडियाल, डॉ. शुभ्रा कटारा पहले ही इनकार कर चुकी हैं। अब कमेटी में विधि विभागाध्यक्ष डॉ. नसीम अख्तर और चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ही बचीं हैं।
ताला तोड़कर किताबें निकालने का आरोप
गणित विभाग के प्रो. टीएस चौहान ने बुधवार को प्राचार्य से उनकी अलमारी का ताला तोड़कर कि ताबें चोरी होेने की मौखिक शिकायत की है। शिकायत के अनुसार सुबह जब वे अपनी अलमारी से कुछ किताब निकालने गए तो उसका ताला टूटा हुआ मिला। कुछ किताबें भी गायब मिलीं। प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि गणित विभाग के शिक्षक की अलमारी का ताला तोड़कर किताबें निकाले जाने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।