{"_id":"5a0f49354f1c1bee688bc2fc","slug":"bareilly-central-proposal-also-included-in-smart-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली सेंट्रल का प्रस्ताव भी स्मार्ट सिटी में शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली सेंट्रल का प्रस्ताव भी स्मार्ट सिटी में शामिल
बरेली।
Updated Sat, 18 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुछ बदलावों के साथ स्मार्ट सिटी का फाइनल प्रोजेक्ट तैयार हो गया है। इसमें राजस्व बढ़ाने के साथ नागरिकाें को सुविधाएं देने के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु शामिल किए गए हैं। बरेली सेंट्रल के प्रस्ताव को भी इसमें जोड़ा गया है। 18 नवंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर फॉर अर्बन एंड एनवायरमेंटल स्टडीज (आरसीयूईएस) में प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके बाद 24 नवंबर को दिल्ली में प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर काम कर रही एजेंसी दारा शॉ के प्रतिनिधि ने बताया कि दिल्ली के बाद अंतिम प्रेजेंटेशन फिर लखनऊ में होगा। इसके बाद इसे मंत्रालय में जमा करेंगे। जिला जेल की जमीन पर प्रस्तावित बरेली सेंट्रल को भी स्मार्ट सिटी में शामिल करके प्रस्ताव फाइनल किया गया है। एजेंसी के प्रतिनिधि विवेक ने बताया कि कमिश्नर के साथ हुई बैठक में यह बात सामने आई थी कि इसे भी स्मार्ट सिटी में लेना चाहिए। इसके अलावा राजस्व बढ़ाने के लिए कॉमर्शियल टैक्स को बढ़ावा देने और पार्किंग सुविधा बढ़ाने पर जोर रहेगा। जंक्शन पर पार्किंग, फूड प्लाजा, योगा सेंटर खोले जाएंगे। जरी के साथ, पतंग, मांझा, फर्नीचर, सुरमा उद्योग को भी इसमें जोड़ा गया है। अब 24 नवंबर के बाद इसका अंतिम रूप तय किया जाएगा।