फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly- BJP four, SP two nominations

विधानसभा चुनावः भाजपा के चार, सपा के दो नामांकन

Tue, 25 Jan 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bareilly- BJP four, SP two nominations
बरेली। विधानसभा चुनाव के लिए रणक्षेत्र सजना शुरू हो गया है। सोमवार को भाजपा के चार और सपा के दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा तीन और उम्मीदवारों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर परचे दाखिल किए। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन भरने का सिलसिला चलता रहा। उम्मीदवारों के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं के भी कलक्ट्रेट में घुसने की कोशिश करने पर पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले कैंट सीट से भाजपा के उम्मीदवार संजीव अग्रवाल मेयर उमेश गौतम और अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इसके कुछ ही समय बाद भाजपा के बरेली शहर से उम्मीदवार डॉ. अरुण कुमार और िफिर बिथरी चैनपुर के उम्मीदवार डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। भाजपा के उम्मीदवारों में सबसे अंत में बहेड़ी से छत्रपाल गंगवार पहुंचे। चारों भाजपा प्रत्याशियों के साथ उनके प्रस्तावक और कई समर्थक भी साथ थे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को दो नामांकन दाखिल किए गए। इनमें पहले नवाबगंज के उम्मीदवार भगवत सरन गंगवार और फिर बरेली शहर से राजेश अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया। सपा प्रत्याशियों के साथ भी उनके तमाम समर्थक उनका नामांकन कराने पहुंचे थे। इसके अलावा शहर सीट से मेरा अधिकार पार्टी के उम्मीदवार जावेद हसन, मीरगंज से वंचित समाज पार्टी के लईक अहमद मंसूरी और नवाबगंज से सुनीला गंगवार ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। लईक अहमद के साथ उनके प्रस्तावकों के अलावा तीन समर्थकों ने भी कलक्ट्रेट में प्रवेश करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर कुछ देर उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed