{"_id":"696b8872e6be8dd6d007c899","slug":"bareilly-barfi-and-sevaiyan-will-be-a-major-attraction-at-up-day-celebrations-2026-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यूपी दिवस पर लुभाएगी बरेली की बर्फी और सेवइयां, छोले-भठूरे का लगेगा स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यूपी दिवस पर लुभाएगी बरेली की बर्फी और सेवइयां, छोले-भठूरे का लगेगा स्टॉल
Sat, 17 Jan 2026 06:52 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Jan 2026 06:52 PM IST
सार
एक जनपद-एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत बरेली की बर्फी और सेवइयां का स्वाद देशभर में छाएगा। यहां के छोले-भठूरे को भी पहचान मिलेगी। यूपी दिवस पर इन व्यंजनों की स्टॉल लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इस दौरान उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ओडीओसी (एक जनपद-एक व्यंजन) योजना में बरेली की बर्फी, सेवइयां, छोले-भठूरे, चाट का स्टॉल लगाने और उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि 19 से 26 जनवरी 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कर्मियों टोली बनाकर साफ-सफाई कराई जाए। युवा कल्याण विभाग को 19 से 23 जनवरी तक विभिन्न खेलों का आयोजन कराने के निर्देश दिए। विजेताओं को 24 जनवरी को पुरस्कृत करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में रंगोली, भाषण, फैंसी ड्रेस, निबंध, चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने के लिए कहा गया। इसके अलावा संस्कृति उत्सव, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, अटल बिहारी वाजपेयी व भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विभिन्न कार्यक्रम होंगे
डीएम ने कहा कि इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार वितरण, एक जनपद-एक उत्पाद पर आधारित प्रदर्शनी, लखपति दीदी, करोड़पति दीदी के सफलता की कहानियां बताई जाएंगी। बैठक में सीडीओ देवयानी, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, डीडीओ दिनेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
डीएम ने कहा कि इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार वितरण, एक जनपद-एक उत्पाद पर आधारित प्रदर्शनी, लखपति दीदी, करोड़पति दीदी के सफलता की कहानियां बताई जाएंगी। बैठक में सीडीओ देवयानी, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, डीडीओ दिनेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।