फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly artistes to stage Ramlila in Ayodhya

Bareilly News: अयोध्या में रामलीला का मंचन करेंगे बरेली के कलाकार

Wed, 15 Oct 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Bareilly artistes to stage Ramlila in Ayodhya
बरेली। अयोध्या में आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव-2025 में बरेली के कलाकार भी रामलीला का मंचन करेंगे। इस वर्ष श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल और रूस में रामलीला का मंचन करने वाली टोली को आमंत्रित करने के साथ ही देश से विंडरमेयर की रामलीला का चयन किया गया है। इस उपलब्धि को लेकर कलाकार उत्साहित हैं।
विज्ञापन

विंडरमेयर की रामलीला की परिकल्पना दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. बृजेश्वर सिंह ने की है। कथावाचक पंडित राधेश्याम की कृति पर आधारित इस रामलीला में रामचरित मानस और छम्मीलाल ढौंडियाल की पहाड़ी रामलीला का संगम भी मिलता है। यह एक संगीतमयी प्रस्तुति है, जिसका मंचन हर वर्ष नवरात्र के अवसर पर किया जाता है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से आए पत्र में डॉ. बृजेश्वर सिंह की कलात्मक उत्कृष्टता और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें व रंग विनायक रंगमंडल (विंडरमेयर थिएटर) के कलाकारों को अयोध्या आमंत्रित किया गया है। कलाकार 18 अक्तूबर को अयोध्या रवाना होंगे और 19 अक्तूबर को दीपोत्सव के मुख्य सांस्कृतिक खंड में रामलीला प्रस्तुत करेंगे। डॉ. बृजेश्वर सिंह ने कहा कि यह चयन केवल विंडरमेयर के लिए ही नहीं बल्कि बरेली के प्रत्येक रंगकर्मी के लिए गौरव की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed