{"_id":"62402cba8f694b1a5b65346d","slug":"bareilly-accused-of-pressurizing-change-of-religion-by-sexual-assaulting-a-teenager-report-filed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली: किशोरी से दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: किशोरी से दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 27 Mar 2022 02:52 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 27 Mar 2022 02:52 PM IST
सार
फरीदपुर निवासी आसिफ पर आरोप है कि वह कस्बे की एक 17 वर्षीय किशोरी को बातों में फंसा शादी का झांसा देकर दिल्ली ले गया था। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उस पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिला के फरीदपुर निवासी आसिफ पर कस्बे की एक किशोरी से दुष्कर्म कर उसपर धर्म परिवर्तन करने का दवाब डालने का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फरीदपुर निवासी आसिफ पर आरोप है कि वह कस्बे की एक 17 वर्षीय किशोरी को बातों में फंसा शादी का झांसा देकर दिल्ली ले गया था। वहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उस पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाया। किशोरी शनिवार को उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आरोपी की शिकायत की।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाने का मामला दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।