फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly 35 villages await cabinet approval to join BDA

बीडीए में शामिल होंगे 35 गांव : सारी औपचारिकताएं पूरी... अब प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर का इंतजार

Mon, 10 Jun 2024 05:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 05:50 AM IST
सार

बीडीए जिन 35 गांवों को शामिल करने जा रहा है वह बीसलपुर मार्ग, बदायूं मार्ग व लखनऊ मार्ग पर आंवला, फरीदपुर व सदर तहसील क्षेत्र में आते हैं। इन गांवों के शामिल होने के बाद बीडीए का दायरा भी बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
Bareilly 35 villages await cabinet approval to join BDA
बरेली विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के सीमा क्षेत्र में शामिल होने के लिए 35 गांवों के लोगों को कैबिनेट की मुहर का इंतजार है। सारी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। आचार संहिता हट चुकी है। अब इस प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इसके बाद ये गांव बीडीए में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन


मौजूदा समय में 264 गांव बरेली विकास प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल हैं। शहर की सीमा से सटे कई गांव अभी तक बीडीए में शामिल नहीं हो सके हैं, जबकि ये शहर में ही गिने जाते हैं। बीसलपुर मार्ग, बदायूं मार्ग व लखनऊ मार्ग पर शहर की सीमा से सटे 35 गांवों को बीडीए अब अपने अधीन लेकर उन्हें विकसित करेगा। इन गांवों का सर्वे कराया जा चुका है। 
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल होने वाले इन गांवों में नए सिरे से भू-उपयोग का निर्धारण होगा। ग्रीन बेल्ट, आवासीय, औद्योगिक व अन्य प्रयोजन के हिसाब से भू-उपयोग तय होंगे। इसके लिए तमाम विभागों से एनओसी ली जाएगी। बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने बातया कि आचार संहिता के कारण ये काम रुका हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ जाएगा बीडीए का दायरा 
बीडीए जिन 35 गांवों को शामिल करने जा रहा है वह बीसलपुर मार्ग, बदायूं मार्ग व लखनऊ मार्ग पर आंवला, फरीदपुर व सदर तहसील क्षेत्र में हैं। गांवों के शामिल होने के बाद बीडीए का दायरा भी बढ़ जाएगा। ऐसे में बीडीए उक्त मार्गों के किनारे नई कॉलोनियां विकसित कर सकेगा। इन गांवों में अगर कोई मकान बनाएगा तो उसे बीडीए से नक्शा पास कराना पड़ेगा।

सदर तहसील : लहवरी, भगवतीपुर, कमुआ कलां, नरोत्तम नगला, भीकमपुर माफी।

आंवला तहसील : अखा एहतमाली, अखा मुस्तकिल, कोहनी परतापुर, मजनूपुर, भोजपुर, रफियाबाद, कैमुआ, सरदारनगर, चाढ़पुर, आलमपुर जाफराबाद,
नवदिया, बढ़रई कुइयां, मिलक मंशारामपुर, वाहनपुर।

फरीदपुर तहसील : दहलऊ, समोची, खमरिया, वाहनपुर, जेड़, मेगीनगला, गौसगंज सराय, नौगवां, उदयपुर मोहनलाल, सराय पट्टी सब्दलपुर, सरकड़ा,
इनायतपुर, मकसूदनपुर, रसुइया, नवदिया देहा जब्ती, मटिया नगला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed