{"_id":"66bb1c466156814219052099","slug":"barber-circumcises-one-and-a-half-month-old-baby-dies-in-bareilly-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डेढ़ माह के बच्चे का कराया खतना, नाई की लापरवाही से चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डेढ़ माह के बच्चे का कराया खतना, नाई की लापरवाही से चली गई जान
Tue, 13 Aug 2024 02:11 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:11 PM IST
सार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी में नाई की लापरवाही से डेढ़ महीने के बच्चे की मौत हो गई। खतना करते समय नाई से नस कट गई, जिससे रक्तस्राव होने लगा। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मासूम बच्चे का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में खतना के दौरान नाई की लापरवाही की वजह से डेढ़ माह के नवजात की जान चली गई। गांव शिवपुरी निवासी रफीक ने बताया कि डेढ़ माह के पौत्र का खतना करने के लिए रविवार शाम को टिसुआ निवासी नाई कबीर को बुलाया था।
विज्ञापन
खतना करते समय गलत नस कटने की वजह से रक्तस्राव होने लगा। परिजन उसे फरीदपुर के निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन रक्तस्राव नहीं रुका और रात दस बजे उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते रहे। बाद में वे तैयार हो गए। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि गलत तरीके से बच्चे की नस काटने के मामले में आरोपी कबीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अंगभंग की वजह से बच्चे की मौत होने की बात बताई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन