{"_id":"5e5c05a68ebc3ec5523e702a","slug":"barat-did-not-come-till-midnight-report-on-family-including-groom-bareilly-news-bly398010273","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः आधी रात तक नहीं आई बरात, दूल्हा समेत परिवार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः आधी रात तक नहीं आई बरात, दूल्हा समेत परिवार पर रिपोर्ट
Mon, 02 Mar 2020 12:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Daring Dulhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार देर रात एक बरात बैंकेट हॉल में नहीं पहुंची तो पुलिस ने परिवार के साथ मिलकर सारे जतन कर लिए। रात 12 बजे तय हो गया कि बरात नहीं आएगी तब दूल्हा समेत उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर दूल्हे के भाई को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मामला थाना सीबीगंज का है। यहां की लड़की की शादी पास के ही मोहल्ला बिधौलिया से तय हुई थी। लड़की के पिता ने बताया कि पिछली साल हुई मंगनी में दो लाख रुपये और सोने चांदी के जेवरात दिए थे। दोनो पक्षों की सहमति से एक मार्च को निकाह की तारीख तय थी। लड़की पक्ष ने थाना किला क्षेत्र के लीची बाग में एक बैंकेट हाल भी कर लिया। रविवार को तारीख के मुताबिक लड़की पक्ष बैंकेट हाल में दुल्हन के साथ पहुंच गया। पूरी तैयारी के बाद भी दूल्हा पक्ष के लोग बरात लेकर नहीं पहुंचे तो दुल्हन के परिवार को चिंता हुई।
उन्होंने लड़के के पिता से बात की। आरोप है कि उन्होंने साफ कह दिया कि दहेज में कार खरीदकर हमारे घर भेजो तभी बरात हाल में पहुंचेगी। यह सुनकर दुल्हन के परिवार को झटका लगा। दुल्हन के पिता लड़के के घर जाकर गिड़गिड़ाये लेकिन वर पक्ष कार देने की जिद पर ही अड़ा रहा। बात नहीं बनते देख दुल्हन के पिता ने थाना सीबीगंज में तहरीर दी। पुलिस ने लड़के के नेत्रहीन पिता और भाई को बुलवाया। उन्होंने साफ कहा कि दूल्हा कहां है, उन्हें नहीं पता। पुलिस ने पिता को छोड़कर भाई को थाने में बैठा लिया। देर रात दूल्हा नूरहसन समेत उसके परिवार पर रिपोर्ट लिख ली गई। इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद ही सच का पता लगेगा कि बरात क्यों नहीं लेकर आया।