फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bapu Dham-Anand Vihar Amrit Bharat Express will pass through Bareilly

UP News: बरेली होकर गुजरी बापूधाम-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें किराया और समय सारिणी

Fri, 18 Jul 2025 11:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 11:41 AM IST
सार

बापूधाम-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस में कम किराये में लग्जरी यात्रा का अनुभव मिलेगा। यह बरेली होकर गुजरने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस है। यह ट्रेन बापू धाम मोतिहारी से प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार, आनंद विहार से प्रत्येक शनिवार और बुधवार को चलेगी। 

विज्ञापन
Bapu Dham-Anand Vihar Amrit Bharat Express will pass through Bareilly
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : ANI

विस्तार

बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार के बीच चलने वाली देश की सातवीं अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन बरेली होकर गुजरी। पहले इस ट्रेन का रूट वाया कानपुर सेंट्रल होते हुए तय किया गया था, लेकिन अब इसमें परिवर्तन कर दिया गया है। बरेली होकर गुजरने वाली यह पहली अमृत भारत एक्सप्रेस है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने जिन चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई उनमें बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान सैय्यद ने बताया कि उद्घाटन स्पेशल 05599 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस शुक्रवार तड़के 10 मिनट देरी से 3:55 बजे बरेली जंक्शन पहुंची। यहां ट्रेन को पांच मिनट का ठहराव दिया गया है। बरेली से 19 यात्री सवार हुए। बरेली जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। 

विज्ञापन

यह है समय सारिणी 
इधर, रेलवे की ओर से जारी 05599 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन बृहस्पतिवार को बापूधाम मोतिहारी से सुबह 11:45 बजे चलने के बाद सगाउली, बेतिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा,  कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 

यह भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद एक परिवार के चार बच्चों की हालत बिगड़ी, एक की मौत

ट्रेन 978 किलोमीटर की दूरी 22 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। 22 कोच की ट्रेन में 1,824 सीटें होंगी। ट्रेन में दो लगेज कोच होंगे। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे है, लेकिन बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार के बीच औसत गति 45 किमी प्रति घंटे के आसपास ही रहेगी। रेलवे की ओर से किराया सूची जल्द जारी कर दी जाएगी। 

कम किराये में लग्जरी यात्रा का मिलेगा अनुभव
इससे पहले रेलवे बरेली होते हुए दो सेमी हाई स्पीड लग्जरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू कर चुका है। एक ट्रेन देहरादून-लखनऊ और एक मेरठ-लखनऊ के बीच संचालित की जा रही है। मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को 28 अगस्त से वाया अयोध्या होते हुए वाराणसी तक संचालित किया जाएगा। अमृत भारत एक्सप्रेस नॉन एसी ट्रेन है, लेकिन यह आधुनिक और लग्जरी ट्रेन है। ट्रेन के कोचों में सीसीटीवी कैमरों के साथ यात्रियों को सूचनाएं देने के लिए डिजिटल स्क्रीन की भी सुविधा दी गई है।

यह भी पढ़ें- UP News: मुरादाबाद से बरेली तक हाईवे पर लगाए जाएंगे 130 कैमरे, ओवरस्पीड वाहनों के कटेंगे ऑटोमेटिक चालान
 

विज्ञापन

किराया स्लैब
एक से 50 किलोमीटर तक : सामान्य श्रेणी में 35 रुपये
100 किलोमीटर तक : सामान्य श्रेणी में 57 और स्लीपर में 91 रुपये 
200 किलोमीटर तक : सामान्य श्रेणी में 88 और स्लीपर में 143 रुपये 
500 किलोमीटर तक : सामान्य श्रेणी में 184 और स्लीपर में 312 रुपये 
1000 किलोमीटर तक : सामान्य श्रेणी में 314 स्लीपर में 528 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed