फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bank friends ran away after grabbing lakhs, villagers are doing rounds

लाखों हड़पकर भाग गया बैंकमित्र, ग्रामीण काट रहे चक्कर

Thu, 11 Nov 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bank friends ran away after grabbing lakhs, villagers are doing rounds
demo photo - फोटो : demo photo
बुधवार को फिर पहुंचे बैंक ऑफ बड़ौदा, बोले- अफसर मिलते तक नहीं
विज्ञापन

बरेली। शाही के गांव कुल्छा के 68 लोगों के 20 लाख रुपये लेकर मिनी बैंक कर्मचारी भाग गया और उसके सताए लोगों की रकम वापसी तो दूर बैंक अफसरों के पास उनसे मिलने का भी समय नहीं है। बुधवार को वे लोग फिर अपनी शिकायत लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे लेकिन अफसरों ने मुलाकात नहीं की।

ठगी के शिकार कुल्छा निवासी रामस्वरूप ने बताया कि गांव में अरविंद नाम के व्यक्ति ने क्योस्क सेंटर खोला था, जिसमें वह बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी ब्रांच संचालित कर रहा था। वे लोग इस सेंटर को बैंक मित्र के नाम से जानते हैं। सेंटर चलाने वाला व्यक्ति उनके गांव का ही है और बैंक की फतेहगंज पश्चिमी शाखा से जुड़ा है। इस वजह से ग्रामीणों ने खाता खुलवाकर वहां लेनदेन शुरू कर दिया। उन्होंने 30 हजार और उनकी पत्नी ने 88 हजार रुपये जमा कराए थे। उनकी तरह ही गांव के करीब 68 लोगों के बैंक खातों से 20 लाख से अधिक रुपयों का घपला कर बैंक कर्मी फरार हो गया। वे लोग रुपये वापसी के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं लेकिन यहां अफसर मिलने के लिए समय भी नहीं देते। उनके साथ गांव के जयलाल, मानसिंह, नरेशपाल, ओमप्यारी, सोमवती समेत तमाम ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed