फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bank brokers received Rs 65 lakh in their accounts in Bareilly

मंत्री के बेटे के सीए से ठगी का मामला: बरेली में जिनके खातों में आए 65 लाख रुपये, वे बैंकों के दलाल निकले

Tue, 26 Nov 2024 02:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 02:03 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे के सीए से दो करोड़ से ज्यादा की ठगी की गई है। इस मामले के तार बरेली से भी जुड़े रहे हैं। जिले के तीन लोगों के खातों में रकम आई है। 

विज्ञापन
bank brokers received Rs 65 lakh in their accounts in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे के सीए से दो करोड़ से ज्यादा ठगी के मामले में बरेली कनेक्शन सामने आया है। बरेली के जिन तीन आरोपियों के खाते में 65 लाख रुपये आए हैं, छानबीन में वे निजी बैंकों के दलाल निकले। वे लोगों के खाते खुलवाते थे। बाद में खुद ठगी व कमीशन के धंधे में उतर गए। 

विज्ञापन


बहेड़ी क्षेत्र निवासी आरोपी सुरजीत सिंह के पिता किच्छा के एक स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड हैं। उसका एक भाई पड़ोस के गांव में शिक्षक है। खुद सुरजीत एक निजी बैंक में रिकवरी का काम करता है। बीते डेढ़ साल में उसने काफी धन कमाया है। उसने अपना रहन-सहन एकदम सामान्य रखा है। हालांकि, उसने मकान में रुपया लगाया है।
विज्ञापन


'मौत का रास्ता' दिखाने पर फंसा गूगल: PWD के चार इंजीनियरों पर केस, जांच में उजागर हुई बड़ी लापरवाही
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने बताया कि उसके घर की माली हालत अच्छी नहीं थी, पर उसने कुछ समय में ही काफी धन कमा लिया है। वह बैंक की नौकरी से तरक्की की बात बताता था। अब उसके खाते में ठगी की रकम आने की जानकारी पर ग्रामीण हैरत में हैं। 

सैकड़ों लोगों के खुलवाए खाते 
भोजीपुरा निवासी संजीव कुमार भी बैंकों में लोगों को लोन दिलाने का काम करता है। उसने सैकड़ों लोगों के खाते खुलवा रखे हैं। नई जानकारी सामने आने से उसके जरिये खाता खुलवाने वाले लोग भी सहमे हुए हैं। 

बरात में बवाल: नशे में धुत बरातियों की हरकत दूल्हे पर पड़ी भारी, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

नवाबगंज निवासी विजय के बारे में बताया गया कि वह अविवाहित और दो भाइयों में बड़ा है। वह बरेली के बैंक में प्राइवेट रूप से काम करता था। यहां से वह कुछ साल पहले नोएडा चला गया था। वहीं वह किसी ठग गिरोह के संपर्क में आ गया। 

बरेली पुलिस कर रही मदद
मंत्री से जुड़े हाईप्रोफाइल मामले में विवेचना व गिरफ्तारी भले ही प्रयागराज पुलिस कर रही हो, पर बरेली पुलिस भी पूरी मदद कर रही है। एसएसपी अनुराग आर्य प्रयागराज के अधिकारियों के संपर्क में हैं। बरेली में भी हवाला धंधेबाजों का नेटवर्क खंगाला जा रहा है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि अगर इस मामले में और भी आरोपी जुड़े मिले तो बरेली पुलिस उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed