{"_id":"6619b4522e50458ec204ee35","slug":"bank-accounts-of-bareilly-college-seized-teachers-salaries-not-received-bareilly-news-c-4-vns1013-381015-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज के बैंक खाते सीज, शिक्षकों का नहीं आया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज के बैंक खाते सीज, शिक्षकों का नहीं आया वेतन
Sat, 13 Apr 2024 03:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज के बैंक खाते सीज होने का प्रभाव वेतन पर पड़ रहा है। अब तक शिक्षक और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका है। कॉलेज में करीब 200 शिक्षक और 210 के करीब कर्मचारियों का मार्च माह का वेतन नहीं मिला है।
शिक्षक संघ के सचिव प्रो. वीपी सिंह ने कहा कि विगत दिनों बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया था। हर बार वेतन देरी से आ रहा है। ऐसे में जिन शिक्षकों ने लोन ले रखा है। देरी से देने पर उनपर अधिक ब्याज लग रहा हैै। शिक्षकों और कर्मचारियों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है। दरअसल, बकाया कर को लेकर नगर निगम ने पिछले दिनों कॉलेज का खाता सीज कर दिया था। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने कहा कि खाता सीज होने से हर माह आयकर जमा नहीं हो सका है। नगर आयुक्त से खाता खोलने का अनुरोध किया है। वहीं वेतन संंबंधी बिल के दस्तावेज उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयार कर लिए गए थे। इस बीच क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी (आरएचईओ) के बीमार होने से इन पर हस्ताक्षर नहीं हो सके। शुक्रवार को कार्यालय पहुंचीं आरएचईओ संध्या रानी शाक्य ने बताया कि कॉलेज के वेतन संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं। अब सोमवार तक शिक्षकों का वेतन मिल जाएगा। हालांकि सीज खाते में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।