फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bangalore-Mumbai flight canceled again for PM's changeover

पीएम के चेंजओवर के लिए बेंगलूरू-मुंबई की फ्लाइट फिर रद्द

Thu, 30 Dec 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bangalore-Mumbai flight canceled again for PM's changeover
बरेली हवाई अड्डा।
आज हल्द्वानी जाने के लिए त्रिशूल एयरबेस पर उतरेंगे मोदी, यात्रियों को दिए गए पैसा वापस लेने या बुकिंग शिफ्ट कराने के विकल्प
विज्ञापन

बरेली। त्रिशूल एयरबेस पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री के चेंजओवर की वजह से एक बार फिर मुंबई और बेंगलूरू की फ्लाइट निरस्त कर दी गई है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा की दृष्टि से एयरलाइन कंपनी की ओर से यह निर्णय लिए जाने की बात कही गई है। कंपनी ने यात्रियों को अपना पैसा वापस लेने या बुकिंग को आगे की तारीख में शिफ्ट करने के विकल्प दिए हैं।
इससे पहले 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर जाने के लिए त्रिशूल एयरबेस पर चेंजओवर किया था, तब बमुश्किल तीन घंटे पहले यात्रियों को मोबाइल पर फ्लाइट निरस्त करने का मेसेज भेजा गया था। यात्रियों को पिछली बार हुई असुविधा के मद्देनजर इस बार दो दिन पहले 28 अगस्त को ही यात्रियों को फ्लाइट रद्द होने की सूचना भेज दी गई ताकि वे सुविधानुसार विकल्प का चयन कर सकें।
विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक त्रिशूल एयरबेस के रनवे पर प्रधानमंत्री और उनके सुरक्षा टीम का विमान लैंड होगा। इस दौरान रनवे आरक्षित रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से किसी और फ्लाइट को लैंड होने की अनुमति नहीं दी जा सकती। हालांकि, इस बार दिल्ली से बरेली आने और जाने वाली फ्लाइट निरस्त नहीं की गई है। पिछली बार सीएम योगी आदित्यनाथ का विमान भी बरेली सिविल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था जिसकी वजह से यह फ्लाइट भी रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क मार्ग से जाने का भी रिहर्सल
मंगलवार की तरह अगर बृहस्पतिवार को भी मौसम खराब रहा तो प्रधानमंत्री को सड़क मार्ग से उत्तराखंड की सीमा तक ले जाने का विकल्प खुला रहेगा। इसके लिए बुधवार को जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने रिहर्सल बी किया। तहसीलदार शेर बहादुर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के सभी बिंदुओं पर बुधवार को ही पड़ताल कर ली गई है। गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे के लिए भी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।
त्रिशूल एयरबेस के साथ दो और अस्पतालों में सेफ हाउस
आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल और एसआरएमएस में सेफ हाउस बनाए गए हैं। त्रिशूल एयरबेस पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद रहेगी। कोरोना संक्रमण की आशंका के कारण बुधवार को भी कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों की कोविड जांच कराई गई। पुलिस लाइन में सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों का भी कोविड टेस्ट हुआ। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
11:10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से वायुयान से उड़ेंगे
11:55 बजे त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे
12 बजे त्रिशूल से प्रधानमंत्री हेलीकाप्टर से हल्द्वानी के लिए उड़ेंगे
2:25 बजे हल्द्वानी से उड़ेंगे और 3:05 बजे वापस त्रिशूल पहुंचेंगे
3:10 बजे त्रिशूल से वायुयान से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए उड़ेंगे
एडीएम ने अमित शाह के रोड शो के रूट का किया निरीक्षण
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो के रूट का देर रात एडीएम सिटी डॉ. आरडी पांडेय ने निरीक्षण किया। थाना और चौकी प्रभारी के साथ कुतुबखाना से लेकर श्यामगंज तक निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क किनारे दुकानदारों से पूछताछ की। उन्हें रोड शो के दौरान सतर्क रहने और किसी भी तरह की अराजक गतिविधि की तत्काल जानकारी देने के लिए कहा। इससे पहले कलक्ट्रेट सभागार में गृहमंत्री की सुरक्षा के लिए बरेली पहुंचे सीआरपीएफ कमांडेंट के साथ भी प्रशासन की बैठक हुई। इसमें पुलिस टीमों को पूरी तरह मुस्तैद रहने और कोहाड़ापीर से रोड शो शुरू करने के कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed