Bareilly: हवा में मंडराकर दिल्ली रवाना हुई बेंगलुरू की फ्लाइट, कोहरे के कारण बरेली में नहीं हो सकी लैंडिंग
बरेली में मंगलवार को दिनभर घना कोहरा छाया रहा। इसका असर रेल-सड़क यातायात के साथ उड़ानों पर भी पड़ा। कोहरे के कारण बेंगलुरू से आने वाली फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो सकी। यहां काफी देर तक विमान हवा में मंडराता रहा। बाद में दिल्ली रवाना हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को बेंगलुरू की फ्लाइट बरेली पहुंची, लेकिन मगर घने कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो सकी। करीब 30 मिनट तक आसमान में मंडराकर दिल्ली रवाना हो गई। यात्रियों को उनका किराया लौटाया गया। वहीं, कुछ लोगों ने शेडयूल परिवर्तित कराया। एयरलाइंस के प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक कोहरा हावी होने की वजह से फ्लाइट प्रभावित हो रही है। बुधवार को कोहरे की आशंका के चलते मुंबई की उड़ान पहले ही निरस्त कर दी गई थी। यात्रियों को विकल्प के तौर पर नया शेड्यूल उपलब्ध करा दिया गया है।
बेंगलुरु की फ्लाइट को मंगलवार दोपहर 1.30 बजे बरेली में आना था। कोहरे के कारण फ्लाइट लेट हो गई। काफी देर बाद फ्लाइट बरेली पहुंची, लेकिन कोहरा इतना घना था कि एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि पायलट ने फ्लाइट को लैंड कराने के लिए चार बार प्रयास किया, लेकिन रनवे पर सिग्नल कनेक्ट नहीं हो सका। काफी देर तक हवा में मंडराने के बाद फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो गई। फ्लाइट में सवार यात्रियों को वहीं उतारा गया। यात्रियों को उनका किराया भी लौटाया गया।
कोहरे से रेल यातायात भी प्रभावित
कोहरे और बिगड़े मौसम का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। मंगलवार को जंक्शन पहुंचे यात्रियों को दिन भर ठिठुरना पड़ा। कोलकाता जाने वाली 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस सुबह 11.40 बजे के बजाय शाम चार बजे आई। शाहजहांपुर से गंगासागर जाने के लिए 65 श्रद्धालुओं का जत्था सुबह दस बजे ही जंक्शन पहुंच गया था। ट्रेन लेट होने पर सभी बर्फ जैसी ठंडे प्लेटफॉर्म पर पन्नी बिछाकर इंतजार करते रहे।
12203 गरीबरथ साढ़े आठ घंटे, 22317 हमसफ र एक्सप्रेस पौने चार घंटे, 12209 काठगोदाम गरीबरथ साढे़ छह घंटे, 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, 15211 जननायक
एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंचीं। 22356 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, 13152 सियालदाह एक्सप्रेस व 15910 अवध-असम एक्सप्रेस ढाई-ढाई घंटे देरी से जंक्शन पहुंचीं।
12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस एक घंटे, 15352 साढ़े तीन घंटे, 15212 जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे, 22423 अमृतसर जनसाधारणसुपरफास्ट 13 घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे व 22317 जम्मूतवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से आईं।