फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ban on wearing short clothes like bermuda, mini skirt in Gola Gokarnath temple

Gola Gokarnath: छोटी काशी में बरमूडा, मिनी स्कर्ट जैसे छोटे कपड़े पहनने पर रोक, मंदिर में नहीं मिलेगा प्रवेश

Mon, 22 Apr 2024 10:26 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: श्याम जी. Updated Mon, 22 Apr 2024 10:26 PM IST
सार

गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि धार्मिक मर्यादा को देखते हुए इस तरह का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Ban on wearing short clothes like bermuda, mini skirt in Gola Gokarnath temple
छोटी काशी में छोटे कपड़े पहनकर मंदिर आने पर लगा प्रतिबंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटी काशी यानी गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में स्टाइलिश बरमूडा, जींस, मिनी स्कर्ट इत्यादि पहनकर प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। नगर का पौराणिक शिव मंदिर हिंदू समाज की आस्था का प्रतीक है। सावन चैत्र मास में लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां दूर-दूर से दर्शन करने के लिए आते हैं। 

विज्ञापन


अक्सर देखा जाता है कि श्रद्धालु कटी फटी जींस, बरमूडा, मिनी स्कर्ट इत्यादि वस्त्र पहनकर शिव मंदिर आ जाते हैं। धार्मिक मर्यादा को देखते हुए शिव मंदिर गोस्वामी प्रबंध समिति ने इस तरह के अमर्यादित परिधान पहनकर शिव मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। साथ ही मंदिर के अंदर फोटो सेल्फी खींचना और रील बनाना भी प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन


शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरी ने बताया कि छोटी काशी का शिव मंदिर हमारी आस्था का प्रतीक है। अक्सर देखा जाता है कि लोग तीर्थ में स्नान कर अंडरवियर पहने हुए ही मंदिर में पहुंच जाते हैं। धार्मिक मर्यादा को देखते हुए इस तरह का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed