फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bakery owner committed suicide body found hanging from a noose in Nawabganj

Bareilly News: नवाबगंज में बेकरी मालिक ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 28 Sep 2024 01:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Sep 2024 01:00 PM IST
सार

नवाबगंज के मोहल्ला काहरान में शनिवार सुबह बेकरी मालिक का शव फंदे से लटका मिला।गांव जगनिया भगवंतपुर निवासी युवक ने यहां किराये के मकान में बेकरी खोल रखी थी। 

विज्ञापन
Bakery owner committed suicide body found hanging from a noose in Nawabganj
मृतक की मां और बहन का रो-रोकर हुआ बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज में बेकरी मालिक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जब पड़ोसी जागे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामाभर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर शव उनके सुपर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन


जिगनियां भगवंतपुर गांव के रामदेव उर्फ सर्वेश कुमार (23 वर्ष) पुत्र निरंजनदेव नगर के होली गेट के पास मार्डन सुपर बेकरी के नाम से दुकान चलाते थे। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर दुकान के अंदर बने कमरे में सोने चले गए। शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने उनका शव कमरे की छत में लोहे के जाल से लटका देखा।  
विज्ञापन


लोगों ने आननफानन दुकान में सीढ़ी के सहारे घुसकर दरवाजा खोला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। बाद में परिवारवाले मृतक का शव लेकर अपने गांव चले गए। जहां शाम को मृतक का गमगीन मौहाल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के पिता निरंजन देव, मां पार्वती, बहन सरोज, भाई सचिन नन्हे का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन से परेशान था युवक 
पड़ोसियों ने बताया कि तीन चार दिन से सर्वेश काफी परेशान था। वह दुकान के सामने गुमसुम बैठा रहता था। उसने कुछ कर्जा ले रखा था। साथ ही उत्तरखंड की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उस युवती को उसके आवास पर आते जाते देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed