{"_id":"6945bf2eafd29dddda04410f","slug":"bail-application-of-inspector-caught-taking-bribe-rejected-bareilly-news-c-4-vns1074-789894-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
बरेली। स्पेशल जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कमलेश्वर पांडेय ने विवेचना में नाम निकालने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए संभल के रजपुरा थाने की हरि बाबा बांध चौकी इंचार्ज राकेश सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। उसने अमरोहा के थाना आदमनगर के गांव देहरी खादर निवासी सुखवीर से विवेचना में नाम निकालने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
सुखवीर ने 29 अक्तूबर 2025 को एंटी करप्शन मुरादाबाद शाखा में राकेश सिंह की शिकायत कर बताया कि उसके खिलाफ एक मामले में विवेचना राकेश सिंह कर रहा है। मुकदमे में नाम निकलने के लिए उसने 50 हजार रुपये मांगे हैं। राकेश सिंह ने उसके लिए 11 नवंबर को रुपये लेकर पुलिस चौकी बुलाया।
एंटी करप्शन टीम ने यहां दरोगा राकेश सिंह को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा जेल में है। उसने वकील के जरिये जमानत के लिए याचिका दी थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है। संवाद