फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bahedi rudrapur road will be widened for better connectivity with Uttarakhand

Bareilly News: उत्तराखंड से बेहतर जुड़ाव के लिए सड़क का होगा चौड़ीकरण, यातायात को मिलेगी रफ्तार

Mon, 08 May 2023 05:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 May 2023 05:30 PM IST
सार

बल्लिया-शीशगढ़-बहेड़ी-रुद्रपुर मार्ग 63 करोड़ रुपये की लागत से 26 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होगा। एस्टीमेट तैयार करके काम को प्रस्तावित किया गया है।

विज्ञापन
bahedi rudrapur road will be widened for better connectivity with Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तराखंड से बेहतर जुड़ाव के लिए बल्लिया-शीशगढ़-बहेड़ी-रुद्रपुर मार्ग 63 करोड़ रुपये की लागत से 26 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होगा। एस्टीमेट तैयार करके काम को प्रस्तावित किया गया है। मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू होगा। वर्ष 2023-24 की कार्ययोजना में इस मार्ग का चयन किया गया है।

विज्ञापन


बरेली शहर के धनेटा फाटक से मिर्जापुर होते हुए शीशगढ़ होते हुए उत्तराखंड के रुद्रपुर को जोड़ने वाली सड़क कुल 63 किलोमीटर लंबी है। सड़क का 26 किलोमीटर हिस्सा साढ़े पांच मीटर और 37 किलोमीटर हिस्सा सात मीटर चौड़ा है। पूरी सड़क को सात मीटर चौड़ा किए जाने का प्रस्ताव है, क्योंकि मार्ग पर 24 घंटे में 10 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। 

विज्ञापन

यातायात को मिलेगी रफ्तार 

सड़क चौड़ी होने से यातायात को रफ्तार मिलेगी। राज्य सरकार की इंटरस्टेट कनेक्टिविटी योजना में बल्लिया- शीशगढ़- बहेड़ी रुद्रपुर मार्ग के पहले किलोमीटर से 26वें किलोमीटर तक सड़क का साढ़े पांच से मीटर से सात मीटर चौड़ा होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए 63.50 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह मार्ग कुल 63 किलोमीटर लंबा है। इसमें 26 किलोमीटर को छोड़कर शेष मार्ग सात मीटर चौड़ा है। बरेली जिले में एनएच 24 से प्रारंभ होकर उत्तराखंड की सीमा को जोड़ने वाले इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए क्षेत्रीय विधायक पैरवी कर रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नारायण सिंह ने बताया कि इंटरस्टेट कनेक्टिविटी योजना में सड़क को चौड़ीकरण के लिए प्राथमिक स्तर पर चयनित किया गया है। एस्टीमेट बना लिया है। अब मुख्यालय से मंजूरी मिलने पर काम शुरू हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed