फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bahedi Circle and Sheeshgarh Police Station top the Captain's scale

Bareilly News: कप्तान के पैमाने पर बहेड़ी सर्किल और शीशगढ़ थाना अव्वल

Wed, 09 Apr 2025 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Bahedi Circle and Sheeshgarh Police Station top the Captain's scale
बेहतर काम वाले थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी हुए पुरस्कृत
विज्ञापन

बरेली। एसएसपी की ओर से जारी की गई फरवरी की मूल्यांकन रिपोर्ट में शीशगढ़ थाने को पहला स्थान मिला। भमोरा को द्वितीय, शाही को तृतीय, कोतवाली को चौथा और बहेड़ी को पांचवां स्थान मिला। सर्किल स्तर पर बहेड़ी अव्वल रहा। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार को प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रवार पैमाने पर उत्तरी क्षेत्र ने बाजी मारी। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्र को भी पुरस्कृत किया गया।
शीशगढ़ इंस्पेक्टर राधेश्याम को ट्राॅफी, प्रशस्तिपत्र व पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। भमोरा इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा को ट्राॅफी व प्रशस्तिपत्र व 25 सौ रुपये का पुरस्कार दिया गया। शाही इंस्पेक्टर अमित कुमार को ट्राॅफी, प्रशस्तिपत्र व 15 सौ रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। कोतवाली इंस्पेक्टर अमित पांडेय और बहेड़ी इंस्पेक्टर संजय तोमर को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


गैंगस्टर की कार्रवाई में बिथरी बेहतर, गिरफ्तारी में कोतवाली पीछे
गैंगस्टर की कार्रवाई करने में बिथरी चैनपुर थाने का प्रदर्शन अच्छा रहा। डीसीआरबी द्वारा घोषित इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी करने में कोतवाली, भुता और कैंट थाने फिसड्डी रहे। बिथरी चैनपुर नकबजनी और लूट की घटनाओं के अनावरण में भी आगे रहा, जबकि बारादरी, प्रेमनगर, सुभाषनगर पिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक आदेशों के पालन में पीछे रह गए तीन थाने
न्यायालय के आदेशों के पालन में किला, बारादरी, इज्जतनगर थाने पीछे रह गए। एनबीडब्ल्यू कार्रवाई में देवरनियां, शीशगढ़, आंवला, अलीगंज, शाही, सिरौली और बिशारतगंज का प्रदर्शन खराब रहा। निरोधात्मक कार्रवाई में बहेड़ी, बारादरी और मीरगंज थाने आगे रहे। प्रेमनगर, भुता और बिशारतगंज निचले पायदान पर रहे। विवेचना निस्तारण में अलीगंज, सुभाषनगर, शीशगढ़ और नवाबगंज का प्रदर्शन बेहतर रहा। एनडीपीएस एक्ट में कैंट और बारादरी थाने ने अच्छा प्रदर्शन किया। चोरी के वाहनों की बरामदगी में भी बारादरी और भोजीपुरा का प्रदर्शन शानदार रहा। सफाई के मामले में कोतवाली, कैंट, सीबीगंज, किला, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियां, नबावगंज, हाफिजगंज और बिथरी चैनपुर थानों को शून्य अंक मिला है, जबकि भोजीपुरा, प्रेमनगर, भुता, फरीदपुर, बहेड़ी और फरीदपुर का प्रदर्शन बढि़या रहा। ब्यूरो

--
हर माह चिह्नित बिंदुओं पर थानों और चौकियों के काम का आकलन किया जा रहा है। बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है। खराब काम करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed