फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bagwani

डिप्टी डायरेक्टर से विवाद में हटीं डॉ. पूजा ने दोबारा पदभार संभाला

Fri, 05 Jul 2019 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
bagwani
बरेली। जिला उद्यान विभाग के दो अफसरों के बीच लंबे समय से चल रहा शह और मात का खेल अब भी जारी है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले शासन ने डीएचओ डॉ. पूजा का तबादला रामपुर कर दिया था। तब यह माना गया कि डिप्टी डायरेक्टर ने तबादला रामपुर कराया। उस समय भी डॉ. पूजा ने जब बरेली का चार्ज नहीं छोड़ा तो डिप्टी डायरेक्टर ने दफ्तर में ताला डलवा दिया था। विवाद बढ़ने पर डीएचओ जिलाधिकारी से मिलने गईं तो वह न तो दफ्तर में मिले, न ही आवास पर। आचार संहिता हटते ही डॉ. पूजा ने डिप्टी डायरेक्टर को मात देते हुए एक बार फिर शासन से अपनी तैनाती बरेली करा ली और ज्वाइन भी कर लिया। डॉ. पूजा द्वारा कार्यालय जाकर अपना पदभार संभालने के बाद से डिप्टी डायरेक्टर उद्यान का मोबाइल स्विच ऑफ है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मनोहर सिंह और डीएचओ डॉ. पूजा के बीच लंबे समय से छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है। दोनों के बीच स्प्रिंकलर डिप पद्धति से सिंचाई और एकीकृत बागवानी मिशन योजना लागू करने के तौर तरीकों को लेकर कई बार कहासुनी भी हो चुकी है। मार्च में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद पिछली तारीख में शासन से अचानक एक आदेश आया, जिसमें डीएचओ डॉ. पूजा को रामपुर में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए थे। डॉ. पूजा ने रामपुर जाकर अपने पद पर ज्वाइन तो कर लिया, लेकिन बरेली का चार्ज नहीं छोड़ा। इसके पीछे उनका तर्क था कि शासन ने यह नहीं कहा है कि वह बरेली का चार्ज छोड़ें। केवल रामपुर ज्वाइन करने के निर्देश थे, जिसका पालन किया गया। इसी बीच डिप्टी डायरेक्टर और डीएचओ के बीच विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर स्वयं डीएचओ दफ्तर की मॉनीटरिंग करने लगे। एक दिन उन्होेंने डॉ. पूजा को रोकने के लिए दफ्तर में ताला ही डलवा दिया। डॉ. पूजा ने अपने विभागीय अफसरों से लेकर चुनाव आयोग तक में शिकायत की। जब मामला नहीं सुलझा तो रामपुर में काम करती रहीं। आचार संहिता हटते ही वह बरेली आने के लिए सक्रिय हो गईं और उसमें सफलता भी प्राप्त कर ली। डॉ. पूजा की शासन से बरेली में तैनाती होते ही डिप्टी डायरेक्टर का मोबाइल स्विच आफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन का आदेश आने के बाद मैंने रामपुर का चार्ज छोड़कर बरेली फिर से ज्वाइन कर लिया है। मैंने नर्सरी और बागवानी स्कीमों के क्रियान्वयन का मौका मुआयना किया है। अपने कर्मचारियों को सरकार की योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
- डॉ. पूजा, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed