फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun girl accused Bareilly youth of converting religion including many allegations

Badaun News: 11 साल बाद अचानक सामने आई युवती, कहा-युवक ने धर्म परिवर्तन कराया, विरोध किया तो...

Thu, 05 Jan 2023 11:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Jan 2023 11:25 AM IST
सार

बदायूं में एक युवती ने थाने पहुंचकर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। 11 साल बाद कोतवाली पहुंची युवती ने कहा कि मुस्लिम युवक ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। साथ ही सामूहिक दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक उसके टुकड़े करने की धमकी देता है। 

विज्ञापन
Badaun girl accused Bareilly youth of converting religion including many allegations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बरेली के मुस्लिम युवक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि युवक 11 साल पहले उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब विरोध किया तो चाकू दिखाकर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी।
विज्ञापन


युवती बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। बुधवार को उसने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह 11 साल पहले नाबालिग थी। तब बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में मसीतगंज गौटिया निवासी एक मुस्लिम युवक उसके यहां आता-जाता था। उस दौरान उसे समझ नहीं थी, जिससे आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था।
विज्ञापन


उसने वहां ले जाकर उसे बंधक बना लिया और जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब उसका जी भर गया तो उसने कई और लोगों के साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कई बार इसका विरोध किया लेकिन हर बार आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर उसको टुकड़े-टकड़े करने की धमकी दी। उसने आरोपी के घर से निकलने की कोशिश भी की थी लेकिन उसने उसे अपने घर में कैद कर लिया था।

युवती का कहना है कि उसके माता-पिता ने उसे गलत समझकर तलाश बंद कर दी। उन्होंने कभी उसे ढूंढने की जरूरत नहीं समझी। किसी तरह दो दिन पहले युवती बरेली से निकलकर अपने घर पहुंच गई। जब उसने अपने परिवार वालों को सारी हकीकत बताई तो वे हैरान रह गए। बुधवार को युवती बिसौली कोतवाली पहुंची और उसने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

-बिसौली इलाके की एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें सच्चाई के आधार पर कार्रवाई होगी। - पवन कुमार, सीओ बिसौली
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed