फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun case accused Sajid wife statement gives new twist in Badaun double murder

Budaun Case: मुठभेड़ में मारे गए आरोपी साजिद की पत्नी के बयान से नया मोड़, इस बात से किया इनकार

Wed, 20 Mar 2024 04:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Mar 2024 04:45 PM IST
सार

Budaun Double Murder News: बदायूं में दो मासूम बच्चों की हत्या से हर कोई स्तब्ध हैं। आरोपी साजिद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है, लेकिन कई सवाल पीछे छोड़ गया है। साजिद की करतूतों से उसकी पत्नी सना तक अनजान है। वह मायके में रह रही है। उसने गर्भवती होने की बात से भी इनकार किया है। 

विज्ञापन
Badaun case accused Sajid wife statement gives new twist in Badaun double murder
सना, आरोपी साजिद की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में दो बच्चों आयुष (13) और अहान (6) की हत्या के आरोपी साजिद की पत्नी सना का बयान सामने आया है। उसका कहना है कि वह 15 दिन से मायके में रह रही है। उसे घटना की जानकारी तक नहीं थी। सना ने कहा कि पता नहीं साजिद ने ऐसा क्यों किया। उसने गर्भवती होने की बात से भी इनकार किया। वहीं साजिद की मां नाजरीन ने भी बताया कि साजिद की पत्नी के दो बेटे हुए, दोनों की मौत हो गई थी। अब उसके कोई संतान नहीं है। उसकी पत्नी गर्भवती भी नहीं है। इससे डबल मर्डर में नया मोड़ आ गया है। 

विज्ञापन


मृतक बच्चों के पिता विनोद ठाकुर की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि मंगलवार शाम को साजिद और उसका भाई जावेद उनके घर आया था। साजिद ने विनोद की पत्नी संगीता से पांच हजार रुपये मांगे। उसने बताया कि पत्नी की डिलीवरी के लिए रुपयों की जरूरत बताई। इसके बाद वह आयुष और अहान को लेकर छत पर गया, जहां चाकू से गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी। देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी साजिद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसका भाई जावेद अभी फरार है। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकती है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी साजिद अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू का रहने वाला था। उसकी दुकान ठेकेदार विनोद ठाकुर के घर के सामने सड़क के दूसरी ओर है। वह करीब दो साल से बाबा कॉलोनी में अपनी बाल काटने की दुकान चला रहा था। उसकी ससुराल बिनावर थाने के ददमई में है। उसकी पत्नी सना वहीं रह रही है। घटना के बारे में जब सना से पूछा गया, उसने जानकारी होने से भी इनकार किया। उसने और उसके मायके वालों ने कहा कि वह गर्भवती भी नहीं है। 

मठभेड़ में साजिद को लगी थीं तीन गोलियां
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साजिद के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया गया। मुठभेड़ में साजिद को तीन गोलियां लगी थी। दो गोली उसके सीने में लगी हैं और एक गोली उसके पेट में साइड में लगी है। 

Budaun Case: आरोपी साजिद की मां बोली- एनकाउंटर में बेटे के मरने का गम नहीं, बच्चों की हत्या का दुख जरूर

मुख्य हत्यारोपी साजिद के पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस पीएससी मौजूद रही। उसके शव को पुलिस की सुरक्षा में ही गांव सखानू ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सखानू के कब्रिस्तान में उसकी कब्र खोद दी गई है। वहीं उसके शव को दफन किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed