फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Babu cheated consumers of Rs 2.65 lakh in the name of fixing electricity bill

Bareilly News: बाबू ने बिजली बिल ठीक करने के नाम पर उपभोक्ताओं से 2.65 लाख ठगे

Wed, 04 Sep 2024 07:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:13 AM IST
विज्ञापन
Babu cheated consumers of Rs 2.65 lakh in the name of fixing electricity bill
एकमुश्त समाधान योजना में किया खेल, पूरी रकम लेकर कम रुपयों की रसीद दीं
विज्ञापन

बरेली। बिजली निगम के एक बाबू पर उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना में छूट के नाम पर रुपये ठगने का आरोप लगाया है। कुल 2.65 लाख की ठगी की बात सामने आई है। शिकायत मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता से की गई है। अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।
इज्जतनगर निवासी आसिम अली खान विद्युत निगम में मीटर लगाने का काम करते हैं। पिछले दिनों विद्युत निगम ने बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की थी। खजुरिया के गफूर पर एक लाख, रिठौरा की मुन्नी देवी पर 60 हजार, राजीव गुप्ता पर 95 हजार, हमीदन पर 1.19 लाख का बिल बकाया था। इन लोगों ने आसिम से संपर्क किया। आसिम ने सभी को बाबू से मिलवा दिया।
विज्ञापन

बाबू ने गफूर को 21,989 रुपये, मुन्नी देवी को 9,800 रुपये, राजीव गुप्ता को 29655 रुपये और हमीदन को 50193 रुपये की रसीद दे दीं। इन लोगों से बिल के रुपये पूरे वसूल कर लिए गए। इसके बाद सभी उपभोक्ताओं के बिल ठीक आने लगे। पुराना बकाया भी खत्म हो गया, लेकिन बाद में अचानक फिर से बिल बढ़कर आए तो पता लगा कि बाबू ने खेल कर दिया। अधिशासी अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed