{"_id":"67f047972bb91669bc064797","slug":"ayurvedic-hospital-started-in-shivnagar-champatpur-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104116-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिवनगर चंपतपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिवनगर चंपतपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल शुरू
विज्ञापन
दीव प्रज्वलित करते विधायक
बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत कंधरपुर के मजरा शिवनगर चंपतपुर में नवनिर्मित चार कमरों का राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय शुरू हो गया है। इसके भवन का शुक्रवार को बिथरी के विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया।
अब तक यह अस्पताल एएनएम सेंटर में संचालित होता था, लेकिन यह राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अपने चार कमरों के नए भवन में शिफ्ट हो गया। इस भवन के निर्माण से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। यहां दो चिकित्सक कार्यरत हैं।
उद्घाटन के अवसर पर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सबके सम्मान व समाज हित की बात करती है। राणा सांगा पर ऊंगली उठाने वालों को उनके त्याग का इतिहास नहीं पता। उन्हें सिर्फ अनर्गल बयानबाजी आती है। वक्फ संशोधन बिल का विरोध करने वाले मुसलमान को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। भाजपा हमेशा ऐसे काम करती है, जिससे भाईचारा बना रहे। उन्होंने कहा कि अस्पताल निर्माण से क्षेत्र के लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. संजीव शर्मा, ग्राम प्रधान नंदराम लोधी, नानकराम सागर, शिवकुमार साहू, नकुल गोस्वामी, केशव मौर्य, प्रवेश कुमार सिंह, कुलदीप मौर्य, बाबा हरिशंकर गोस्वामी, शिवांश शर्मा, पवन गोस्वामी, रमेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप मौर्य ने किया। संवाद