{"_id":"6325a6d3dfd7e00b20622344","slug":"attempt-to-rape-with-a-delhite-during-a-birthday-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थ-डे पार्टी में आई दिल्ली की युवती से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने दर्ज की छेड़छाड़ व मारपीट की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थ-डे पार्टी में आई दिल्ली की युवती से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने दर्ज की छेड़छाड़ व मारपीट की रिपोर्ट
Sat, 17 Sep 2022 04:25 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: वेद प्रकाश गुप्ता
Updated Sat, 17 Sep 2022 04:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिल्ली की एक युवती से बड़ा बाईपास स्थित ग्रीन फार्म रिसोर्ट में दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीठा गया। युवती बृहस्पतिवार रात रिसोर्ट में अपने मित्र की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने आई थी। मामले की रिपोर्ट थाना इज्जतनगर में दो नामजद समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। घटना रिसोर्ट के सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के बावजूद पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट लिखी है। पुलिस का कहना है कि रात होने की वजह से फुटेज साफ नहीं है।
नवाबगंज के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी नाजिम की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को उनके दोस्त हाफिजगंज निवासी आशिक अली बर्थ-डे था। आशिक अली ने ग्रीन फार्म रिसोर्ट में पार्टी रखी थी। इसमें उनकी दिल्ली की एक महिला मित्र भी शामिल थीं। रिसोर्ट के दूसरे हिस्से में एक और पार्टी चल रही थी। इसमें लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव कोराहन निवासी गुरमुख सिंह और लखविंदर सिंह अपने 20-25 साथियों के संग मौजूद थे।
आरोप है कि रात में करीब डेढ़ बजे गुरुमुख और लखविंदर ने आशिक अली की महिला मित्र से छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे अंधेरे में खींच लिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। युवती ने शोर मचाना चाहा तो उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। नाजिम, आशिक और उनके मित्रों ने युवती को बचाने की कोशिश की तो गुरुमुख और लखविंदर ने अपने साथियों की मदद से हमला बोल दिया। इज्जतनगर के थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिसोर्ट के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी गई, जो रात होने की वजह से धुंधली है। मामले की जांच की जा रही है।