फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to kidnap class 3rd girl in Cantt area of Bareilly

Bareilly: 'तुम्हारी वैन का एक्सीडेंट हो गया, हमारे साथ चलो...' कैंट में कक्षा तीन की छात्रा के अपहरण की कोशिश

Fri, 09 Feb 2024 09:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 09:40 PM IST
सार

बरेली के कैंट क्षेत्र में कक्षा तीन की छात्रा को अगवा करने की कोशिश की गई। एक अंजान व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़ लिया। बच्ची किसी तरह उससे हाथ छुड़ाकर भागी और कुछ दूरी पर खड़ी अपनी वैन में जाकर बैठ गई। 

विज्ञापन
Attempt to kidnap class 3rd girl in Cantt area of Bareilly
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट इलाके में एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा तीन की छात्रा का शुक्रवार दोपहर को छुट्टी के समय अपहरण करने की कोशिश की गई। छात्रा के अनुसार जब वह स्कूल से बाहर निकली तो एक अंजान व्यक्ति ने यह कहते हुए उसका हाथ पकड़ लिया कि तुम्हारी वैन का एक्सीडेंट हो गया है। इसलिए हमारे साथ चलो। अंजान व्यक्ति को देखकर छात्रा हाथ छुड़ाकर पास में खड़ी वैन में बैठ गई। जानकारी पर परिजनों ने कैंट थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


बदायूं रोड के पास गंगानगर में रहने वाले अश्वनी कुमार ने बताया कि उनकी साढ़े आठ साल की बेटी कैंट में एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। शुक्रवार को स्कूल की तरफ से दोपहर 12 बजे एकाएक छुट्टी कर दी गई। छात्रा रोजाना वैन से आती जाती है। स्कूल से निकलकर वह वैन की तरफ जा रही थी। 

विज्ञापन

घर पहुंचकर मम्मी-पापा को बताया
इसी दौरान एक अंजान व्यक्ति उसके पास आया और छात्रा का हाथ पकड़कर कहने लगा कि उसकी वैन का एक्सीडेंट हो गया है, वह उसके साथ चले। अंजान व्यक्ति को देख छात्रा हाथ छुड़ाकर भागकर अपनी वैन में जाकर बैठ गई। घर आकर उसने अपने मम्मी-पापा को घटना के बारे में बताया। 

छात्रा ने यह भी बताया कि उसके हाथ छुड़ाने के बाद वह व्यक्ति अपने साथी से कह रहा था कि इसे छोड़ों दूसरे बच्चे को पकड़ लेते हैं। घटना का पता चलते ही परिजन कैंट थाने पहुंचे और तहरीर दी। छात्रा ने बताया कि अंजान व्यक्ति गोल टोपी पहने था व उसकी लंबी दाढ़ी थी। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed