फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   attempt to kidnap

उधार के रुपये देने के बाद भी किशोर का अपहरण कर जान से मारने की कोशिश

Mon, 01 Mar 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
attempt to kidnap
बरेली। उधार के रुपये लौटाने के बाद भी दबंगों ने बालक का अपहरण कर और उसे जान से मारने की कोशिश की। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। घायल बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना बारादरी के हजियापुर में रहने वाली सबीना ने बताया कि उनके पति अंसार दुबई में काम करते हैं। उन्होंने हजियापुर के अजीम से 25 हजार रुपये उधार लिए थे, जो कुछ दिन पहले वापस भी कर दिए। सबीना के मुताबिक, शनिवार सुबह 10 बजे उनका 12 वर्षीय बेटा अरशद किसी काम से घर से निकला था लेकिन शाम तक नहीं लौटा। खोजबीन की तो रात दस बजे अरशद के जिला अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली। होश में आने पर अरशद ने बताया कि अजीम उसे जान से मारने की नीयत से पकड़कर नहर के पास ले गया था। वहां उसने गला घोटकर जान से मारने की कोशिश की। ईंट से भी हमला किया। इससे वह बेहोश हो गया। पुलिस को अरशद डोहरा रोड पर घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। जानकारी मिली है कि बालक सड़क हादसे में घायल हुआ है।
विज्ञापन

विवाहिता का उत्पीड़न करने के मामले में तीन पर रिपोर्ट
बरेली। एडीजी के आदेश पर पति समेत तीन लोगों पर विवाहिता का उत्पीड़न करने के आरोप में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव मल्लपुर की रोशनी ने बताया कि उसका विवाह पिछले साल अप्रैल में हाफिजगंज के कपिल से हुआ था। शादी में बाइक न देने पर ससुराल वाले मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। उसे जलाकर मारने की भी कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह मायके पहुंच गई। एडीजी के आदेश पर पति कपिल, ससुर लालबहादुर और सास सरोज के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed