{"_id":"6827ac01d0aa1ea7cd035d8e","slug":"attempt-to-incite-violence-pakistan-video-sent-to-sangh-worker-nawabganj-news-c-4-lko1064-641685-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: माहौल बिगाड़ने की कोशिश, संघ कार्यकर्ता को भेजा पाकिस्तान का वीडियो, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: माहौल बिगाड़ने की कोशिश, संघ कार्यकर्ता को भेजा पाकिस्तान का वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 17 May 2025 12:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:34 PM IST
सार
बरेली में एक युवक ने संघ कार्यकर्ता को व्हाट्सएप पर पाकिस्तान के समर्थन का वीडियो भेजा, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक खुराफाती ने शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उसने भारतीय लोगों को धमकी देते हुए पाकिस्तान का भड़काऊ वीडियो संघ कार्यकर्ता को व्हाट्सएप पर भेज दिया। मामला तूल पकड़ने पर इज्जतनगर थाने में खुराफाती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इज्जतनगर के नगरिया परीक्षित निवासी गुड्डू पेंटर ने संघ कार्यकर्ता नरेश साहू के व्हाट्सएप पर पाकिस्तान के समर्थन वाला आपत्तिजनक वीडियो भेजा। वीडियो में मूत्र पीने वाले, गोबर खाने वाले जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हिंदुस्तानी लोगों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। वीडियो वायरल होने पर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक्स पर उसे पोस्ट कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के निर्देश पर इज्जतनगर पुलिस ने गुड्डू पेंटर के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन