फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attempt to capture valuable house in Premnagar Bareilly

Bareilly News: प्रेमनगर में बेशकीमती मकान कब्जाने की कोशिश, विष्णु लाला और उसके बेटों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 01 Mar 2024 01:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Mar 2024 01:15 PM IST
सार

पीड़ित के मुताबिक उनकी तहरीर पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। वह एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से मिले और पीड़ा बताई। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Attempt to capture valuable house in Premnagar Bareilly
प्रेमनगर कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक बेशकीमती मकान को कब्जाने के मामले में चर्चित विष्णु लाला और उसके बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फर्जी दस्तावेज से धोखा देकर मकान कब्जाने में पहले पुलिस टरकाती रही। फिर एसएसपी के निर्देश पर प्रेमनगर पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पुराना शहर निवासी तहसीन रजा खां ने प्रेमनगर इंस्पेक्टर को तहरीर देकर बताया कि उनका एक प्लॉट सुर्खा छावनी में है। उन्होंने 2020 में यह प्लॉट अवधेश किशोर उपाध्याय से खरीदकर मकान बनवा लिया। किला साहूकारा निवासी विष्णु अग्रवाल उर्फ विष्णु लाला, उसका बेटा सचित अग्रवाल और उसके परिवार के सदस्य उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोपियों ने धोखाधड़ी से मकान के फर्जी कागजात बनाए और असली बताकर लगा दिया। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


दूल्हे की मौत: शादी के तीन घंटे बाद उजड़ गया दुल्हन का सुहाग, घर जाते वक्त रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीन के मुताबिक उनकी तहरीर पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। वह एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से मिले और पीड़ा बताई। एसएसपी को बताया कि ये आरोपी अवैध रूप से गैंग बनाकर करोड़ों की अवैध संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। इनके डर से इलाके का कोई व्यक्ति कोई गवाही नहीं देता है। यह भूमाफिया भी हैं। एसएसपी के निर्देश पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। ब्यूरो

विष्णु अग्रवाल के पुत्र सचित उर्फ अंकुर अग्रवाल ने बताया कि तहसीन रजा खां ने पहले भी फर्जी आरोप लगाकर रिपोर्ट लिखाई थी। हमारी ओर से भी उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, जिसकी विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed