फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Groom dies three hours after marriage in road accident in Budaun

दूल्हे की मौत: शादी के तीन घंटे बाद उजड़ गया दुल्हन का सुहाग, घर जाते वक्त रास्ते में हुआ दर्दनाक हादसा

Fri, 01 Mar 2024 10:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Mar 2024 10:24 AM IST
सार

बदायूं के बिसौली में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में जितेंद्र और प्रियंका की शादी हुई थी। दोनों खुशी-खुशी घर लौटे, लेकिन रास्ते में हुए एक हादसे ने दोनों परिवारों की सारी खुशियां छीन लीं। 

विज्ञापन
Groom dies three hours after marriage in road accident in Budaun
रोती-बिलखती प्रियंका को संभालती महिला, जितेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ऐसा हादसा हुआ, जिसने दो परिवारों की खुशियां छीन ली। शादी के चंद घंटे बाद ही प्रियंका का सुहाग छिन गया। उसके पति की घर आते समय सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन


इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निठाया निवासी जितेंद्र (22) पुत्र जसवंत सिंह की शादी बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी प्रियंका के साथ तय हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर को बिसौली कस्बे के मदनलाल इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह योजना के तहत कई युवक युवतियों की शादी कराई गई। इसी में जितेंद्र और प्रियंका की शादी हुई थी। 
विज्ञापन


जितेंद्र अपनी मां अनारकली और गांव के धारा सिंह के साथ आया था। दूसरी ओर से प्रियंका के मायके वाले शामिल हुए थे। शादी के बाद शाम चार बजे प्रियंका अपने मायके वालों के साथ ससुराल चली गई जबकि जितेंद्र, उसकी मां और धारा सिंह अलग-अलग बाइक पर गांव लौट रहे थे। उस दौरान जितेंद्र हेलमेट लगाए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Bareilly: माफिया अशरफ के साले सद्दाम के गिरोह पर लगा गैंगस्टर, अतीक के बेटे असद को भगाने वाले पर भी शिकंजा

काफी दूर तक घिसटती रही बाइक 
बताते हैं कि उनकी दोनों बाइक कुढ़ौली मोड़ पर पहुंची थी। तभी सामने से आ रही आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में जितेंद्र की बाइक आ गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में जितेंद्र की बाइक फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। 

हादसे में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां और धारा सिंह घायल हो गए। इस हादसे की चपेट में एक और बाइक सवार आ गया लेकिन वह बाल-बाल बच गया और बाद में अपनी बाइक लेकर चला गया।  हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली कस्बे में लेकर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। 

रो-रोकर प्रियंका हुई बेसुध 
चांदपुर निठाया निवासी जितेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। वह खेतीबाड़ी करता था। बृहस्पतिवार को सामूहिक विवाह में उसकी शादी प्रियंका के साथ हुई थी। यहां केवल चंद लोगों के लिए बुलाया गया था। कोई बरात या बैंडबाजा लाने की व्यवस्था नहीं थी। केवल दूल्हा-दुल्हन और परिवार के गिनेचुने लोगों को बुलाया गया था। इससे उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। जितेंद्र की मौत से उसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति की मौत की खबर मिलते ही प्रियंका रो-रोकर बेसुध हो गई। उसके आंसू नहीं थम रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed