फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Attachment notice pasted at the house of Maulana Tauqeer Raza and two others in Bareilly

बरेली दंगा प्रकरण: मौलाना तौकीर समेत दो आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा, आज होनी है कोर्ट में सुनवाई

Mon, 08 Apr 2024 06:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Apr 2024 06:17 AM IST
सार

बरेली में मौलाना तौकीर रजा के घर पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। साथ ही दंगे के दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। इधर, बरेली दंगा प्रकरण में आज सुनवाई भी होनी है। 

विज्ञापन
Attachment notice pasted at the house of Maulana Tauqeer Raza and two others in Bareilly
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने बरेली दंगे के मास्टरमाइंड बताए जा रहे आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां व एक अन्य आरोपी के घर कुर्की से पूर्व कार्रवाई का नोटिस चस्पा कर दिया है। साथ ही गुपचुप दो आरोपी जेल भेज दिए हैं। माना जा रहा है कि मौलाना तौकीर की गिरफ्तारी से परहेज कर रही पुलिस ने कोर्ट से अपना गला बचाने के लिए ये गुपचुप कार्रवाई की है।

विज्ञापन


एडीजे फास्ट ट्रैक रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट ने कुछ दिन पहले मौलाना तौकीर रजा को बरेली में 2010 दंगे का मास्टरमाइंड बताते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया था। बाद में मामला जिला जज की अदालत में स्थानांतरित हो गया था। हाईकोर्ट ने मौलाना को कोर्ट में हाजिर होने के निर्देश दिए थे, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए तो पिछले दिनों कोर्ट ने मौलाना समेत चार आरोपियों के खिलाफ 82 की कार्रवाई की नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। केस की सुनवाई अब आठ अप्रैल को है।
विज्ञापन


इसी के तहत अब तक हाथ पर हाथ धरे बैठी प्रेमनगर थाना पुलिस ने रविवार को कोर्ट में अपना गला बचाने का इंतजाम करने की कवायद कर ली। पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा के सौदागरान स्थित आवास के साथ ही बानखाना निवासी वसीम के घर पर 82 के नोटिस (कुर्की पूर्व की कार्रवाई) चस्पा कर दिए। इसके साथ ही दो अन्य आरोपी बानखाना निवासी आरिफ और भोजीपुरा के पिपरिया निवासी अबरार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना को दिखाया फरार
कुछ दिनों पहले दिल्ली से लौटे मौलाना ने बरेली स्थित आवास पर प्रेसवार्ता की थी। कहा जा रहा है कि मौलाना अब भी बरेली में ही हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें फरार बताकर घर के दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया है। आमतौर पर पुलिस ऐसी कार्रवाई नगाड़ा बजाकर व जोरशोर से प्रचार करके करती है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया। सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव की तैयारी व लगातार वीआईपी की आमद के बीच बस जरूरी काम निपटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed