फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police caught two accused including BBA student for hacked ATM in Bareilly

यूट्यूब पर वीडियो देख काटा ATM: पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, एक बीबीए का छात्र, दूसरा आठवीं पास

Fri, 22 Mar 2024 03:13 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 22 Mar 2024 03:13 PM IST
सार

बरेली में नशा और अपने खर्चे पूरा करने के लिए दो युवकों ने अपराध का रास्ता चुन लिया। दोनों ने बृहस्पतिवार रात एसबीआई के एटीएम को काटकर कैश निकालने का प्रयास किया। जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
police caught two accused including BBA student for hacked ATM in Bareilly
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए दोनों आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र स्थित सदर बाजार में एसबीआई के एटीएम को दो स्थानीय युवकों ने काटकर कैश निकालने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिए। इनमें से एक बीबीए का छात्र तो दूसरा आठवीं पास है। दोनों ने बताया कि होली और ईद के खर्चे पूरे करने को यह घटना कर रहे थे। 

विज्ञापन


रात करीब पौने दो बजे एटीएम का सायरन बजने पर स्थानीय लोगों ने कैंट पुलिस को सूचना दी। पास में ही गश्त कर रहे इंस्पेक्टर जग नारायण पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एटीएम काट रहे आरोपी गलियों में भाग खड़े हुए। पुलिस ने गोल मार्केट के पास दोनों को पकड़ लिया। फिर इन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। पता लगा कि इनमें से एक सदर बाजार निवासी प्रेम गोस्वामी व दूसरा यहीं मदारी की पुलिया का राहिल था। 
विज्ञापन


प्रेम ने बताया कि वह बीबीए का छात्र है जबकि उसका दोस्त राहिल आठवीं पास है। प्रेम को होली और राहिल को ईद पर कपड़े आदि खरीदारी करने को रुपयों की जरूरत थी। प्रेम के पिता केबल ऑपरेटर और राहिल के पिता कपड़ों पर डाई लगाने का काम करते हैं। दोनों दोस्त नशे के आदी हैं तो घरवालों ने खर्चा बंद कर रखा है। इसलिए प्रेम ने यूट्यूब पर एटीएम को काटकर रुपये निकालने की वीडियो देखी। इसके बाद एटीएम को काटकर रुपये निकालने की योजना बनाई थी। राहिल उसके साथ आ गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पीछे पड़े कुत्ते
आरोपियों को पकड़ने के लिए जब पुलिस ने गलियों में दौड़ लगाई तो कुत्ते पुलिस के पीछे पड़ गए। मुश्किल से पुलिस ने कुत्तों से बचते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। चूंकि आरोपी नशे में थे तो ज्यादा भाग भी नहीं पा रहे थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। दोनों को शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि कैंट के बीआई बाजार में 2012 में एक निजी बैंक का एटीएम काट लिया था, इसमें 24 लाख रुपये चोरी हुए थे। इस घटना का आज तक खुलासा नहीं हो सका।

स्क्रीन उतारकर कैश बॉक्स तक पहुंचे
पुलिस के मुताबिक प्रेम दो साल पहले बाइक चोरी के मामले में जीआरपी सिटी थाने से जेल जा चुका है। दोनों पहले छिटपुट अपराध करते रहे हैं। पहली बार ही एटीएम काटने पहुंचे थे। इन्होंने एटीएम की स्क्रीन उतार ली थी और कैश बॉक्स का ढक्कन खोल लिया था। हालांकि रुपये निकालने तक काफी प्रक्रिया होनी थी। गनीमत रही कि दोनों एटीएम से कैश नहीं निकाल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed