Bareilly News: कार सवारों ने बाइक को मारी टक्कर, बैंक कैशियर को सरेराह पीटा, रॉड से सिर फोड़ा
कन्नौज स्थित अपने घर से बाइक से मुरादाबाद जा रहे बैंक कैशियर पर कार सवारों ने हमला कर दिया। हमलावर बाइक की चाबी अपने साथ लेकर फरार हो गए। मामले की शिकायत इज्जतनगर थाने में की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में महानगर कॉलोनी गेट के पास ओवरटेक करने को लेकर कार सवार युवकों ने बैंक कैशियर पर हमला कर दिया। हमलावर बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। पीड़ित युवक कन्नौज जनपद का रहने वाला है। उसने घटना की शिकायत इज्जतनगर थाने में की गई है।
कन्नौज के गांव जलालाबाद निवासी प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि वो मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में कैशियर है। रविवार को जलालाबाद से मुरादाबाद अपनी बाइक से जा रहा था। वो सोमवार सुबह 11 बजे महानगर कॉलोनी गेट के पास पहुंचा था।
बाइक को मारी टक्कर
इसी दौरान एक कार ने ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रशांत बाइक समेत जमीन पर गिर गया। जैसे ही उसने उठने का प्रयास किया, तभी कार से उतरे अज्ञात लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार कर दिया।
एक हमलावर ने धारदार कड़े से भी वार किया। इसके बाद हमलावर प्रशांत की बाइक से चाबी निकाल कर भाग गए। घटना के पीड़ित प्रशांत इज्जतनगर थाने पहुंचा। पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।