{"_id":"646705413518497e40067f49","slug":"ashraf-brother-in-law-saddam-handles-business-of-atiq-ahmed-in-dubai-2023-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: अशरफ का एक लाख का इनामी साला सद्दाम दुबई में, अतीक अहमद का कारोबार संभालने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अशरफ का एक लाख का इनामी साला सद्दाम दुबई में, अतीक अहमद का कारोबार संभालने की चर्चा
Fri, 19 May 2023 10:42 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 19 May 2023 10:42 AM IST
सार
उमेश की हत्या के बाद जब पुलिस ने अशरफ के मददगारों की सूची तैयार की तो सद्दाम पहले नंबर पर था।सद्दाम बरेली में रहकर अशरफ से गुर्गों की मुलाकात कराता था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित हो चुका है।
विज्ञापन
अतीक अहमद और सद्दाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला सद्दाम दुबई भाग गया है। बृहस्पतिवार को सद्दाम की एक फोटो भी वायरल हुई, जिसमें वह दुबई के किसी स्थान पर दिख रहा है। सूत्रों का कहना है कि एक लाख रुपये का इनामी सद्दाम वहीं से अतीक के विदेशी कारोबार को मैनेज कर रहा है। वहां उसके दो भाई पहले से रह रहे हैं।
विज्ञापन
उमेश पाल की हत्या से पहले सद्दाम ने बरेली जेल में बंद रहे अशरफ की सुख-सुविधाओं के लिए तमाम पुलिसवालों से सेटिंग की थी। सद्दाम की बदौलत ही अशरफ जेल में बेखौफ रहता था। जिससे चाहता मिलता, जो चाहता खाता पीता था। असद समेत अतीक गिरोह के लोग बरेली जेल जाकर घंटों उससे गुफ्तगू भी करते। यह भी कहा जा रहा है कि उमेश पाल की हत्या की पूरी प्लानिंग पर बरेली जेल में ही अंतिम मुहर लगाई गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
उमेश की हत्या के बाद जब पुलिस ने अशरफ के मददगारों की सूची तैयार की तो सद्दाम पहले नंबर पर था। बरेली पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। उसकी तमाम फोटो वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
कई फोटो आईं सामने
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ फोटो सद्दाम ने सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं। एक तस्वीर में वह लग्जरी कार के आगे खड़ा दिख रहा है। कार पर नंबर दुबई का दर्ज है। दूसरी फोटो भी दुबई के प्रसिद्ध होटल के पास की है।पुलिस सूत्रों का कहना है कि सद्दाम के माध्यम से ही अतीक ने दुबई में कई प्रापर्टी खरीदी थीं। एक होटल में भी अतीक ने पैसा लगाया था। इसके साथ खाड़ी के कई देशों में भी अतीक ने रकम लगाई थी। अतीक-अशरफ की 15 अप्रैल को हत्या के बाद विदेशों की संपत्तियों और निवेश को सद्दाम ही मैनेज कर रहा है।