फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ARV clinic closed at 12 o'clock, opened due to uproar

Bareilly News: 12 बजे बंद हो गई एआरवी क्लीनिक, हंगामे पर खुली

Sun, 11 Feb 2024 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
ARV clinic closed at 12 o'clock, opened due to uproar
- अधिकारियों को कॉल कर दी जानकारी, तब लोगों को लगी एआरवी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। कुत्ते काटने के बाद रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे दर्जनभर से ज्यादा लोगों ने शनिवार को अस्पताल में हंगामा कर दिया। उच्चाधिकारियों को सूचना मिली तो उन्होंने स्टाफ पर नाराजगी जताते हुए क्लीनिक खुलवाई। फिर पीड़ितों को वैक्सीन लगाई गई।
माह का द्वितीय शनिवार होने से कार्यालयों में अवकाश रहा। अस्पतालों की ओपीडी में सुबह 11.30 बजे के बाद पर्चे नहीं बने। तीन सौ बेड अस्पताल में संचालित एआरवी क्लीनिक पर भी ताला लग गया। ऐसे में करीब 12 बजे या इसके बाद जो लोग एआरवी लगवाने पहुंचे वे ताला लगा देख आक्रोशित हो गए। इसमें कई ऐसे पीड़ित रहे जिन्हें शनिवार को अगली डोज लगाने के लिए बुलाया गया था। एक पीड़ित ने स्वास्थ्य विभाग के एक अफसर को कॉल कर सूचना दी। तब क्लीनिक प्रभारी ने लोगों को समझाकर शांत कराया। क्लीनिक खुली और एआरवी लगी।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. भानु प्रकाश के मुताबिक एआरवी क्लीनिक द्वितीय शनिवार को भी पूरे दिन संचालित करने के निर्देश हैं। ओपीडी बंद होने के बाद नए पर्चे बनने में दिक्कत होने से संभवत: क्लीनिक बंद कर दी गई होगी। जानकारी मिलने पर क्लीनिक खुलवाकर एआरवी लगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास का कराना था ऑपरेशन
पर बंद हो गया पर्चा काउंटर

शनिवार को जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर लोग खड़े थे पर सुबह 11.30 बजे ही काउंटर बंद हो गया। कतार में लगे लोगों ने पर्चा बनाने के लिए कहा तो कर्मचारियों ने इन्कार कर दिया। माधोबाड़ी की सुषमा देवी भी पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगी थी। सुषमा के मुताबिक उनकी सास ललिता ऑपरेशन थिएटर में हैं। डाॅक्टर ने पर्चा लाने के लिए भेजा था पर काउंटर बंद होने से पर्चा नहीं बन सका। काफी अनुरोध पर भी जब काउंटर नहीं खुला तो उन्होंने डाॅक्टर को जानकारी दी। तब पुराने पर्चे के आधार पर ही ललिता देवी का ऑपरेशन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed