फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Art and culture are necessary to make a human being complete: Wasim Barelvi

इंसान को मुकम्मल बनाने के लिए कला-संस्कृति जरूरी : वसीम बरेलवी

Thu, 26 Oct 2023 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 26 Oct 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Art and culture are necessary to make a human being complete: Wasim Barelvi
बरेली। श्रीराममूर्ति स्मारक रिद्धिमा में बुधवार को तीसरे थिएटर फेस्टिवल इंद्रधनुष का आगाज हुआ। इस बार इंद्रधनुष बरेली में रंगमंच के संस्थापक जेसी पालीवाल को समर्पित किया गया है। इस मौके पर मशहूर शायर वसीम बरेलवी ने कहा कि इंसान को मुकम्मल बनाने के लिए कला और संस्कृति जरूरी है। उन्होंने अंत में एक शेर पढ़ा- बस में तेरे जब तक है किए जा ड्रामा, हर शख्स तेरी तरफ देख रहा है...।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रिद्धिमा प्रोडक्शन की प्रस्तुति ''मैं अधर्मी क्यूूं... रावण’ का मंचन हुआ। अश्विनी कुमार लिखित और शैलेंद्र शर्मा निर्देशित नाटक में रावण के चरित्र का चित्रण किया गया। रावण के बाल रूप की भूमिका लविश, युवा निर्देशक शैलेंद्र शर्मा ने और युद्ध के समय की भूमिका विनायक श्रीवास्तव ने निभाई।
विज्ञापन

इससे पूर्व फेस्टिवल का शुभारंभ जेसी पालीवाल के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति, ट्रस्ट सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति, एअरमार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एमएस बुटोला, डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डॉ. एलएस मौर्य, डॉ. जसप्रीत कौर, डॉ. रीता शर्मा आदि ने इंद्रधनुष की स्मारिका का विमोचन किया गया। इस दौरान आशा मूर्ति, रजनी अग्रवाल, अशोक गोयल, डॉ. वंदना शर्मा, दानिश खान मौजूद रहे। 26 अक्तूबर को ''लाल किला का आखिरी मुकदमा’ नाटक का मंचन शाम चार बजे और साढ़े छह बजे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने निभाया किरदार
मोहसिन (राम व विष्णु), फरदीन (लक्ष्मण), सूर्यप्रकाश (नारद), आस्था शुक्ला (शूर्पणखा), पूनम पाठक (मंदोदरी), शिवा (ऋषि विश्रवा) आशुतोष (शुक्राचार्य), सुबोध शुक्ला (सुमाली), कुंवरपाल (राजा अनरण्य), अभिनव (जामवंत) बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed