फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arrangements for adequate supply of electricity and water in Bareilly on Diwali

Diwali 2025: बरेली में नगर निगम ने रोशनी और पानी की आपूर्ति के लिए विशेष इंतजाम, दिक्कत होने पर कीजिए शिकायत

Sat, 18 Oct 2025 06:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Oct 2025 06:46 PM IST
सार

दिवाली पर बरेली नगर निगम ने शहर में रोशनी और पानी की आपूर्ति के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। कंट्रोल रूम 24 घंटे खुलेगा। दिक्कत होने पर शहरवासी शिकायत कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Arrangements for adequate supply of electricity and water in Bareilly on Diwali
नगर निगम कार्यालय में सजावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दिवाली पर पानी की भरपूर आपूर्ति के साथ सफाई व्यवस्था सही बनाए रखने के इंतजाम किए गए हैं। अगर कहीं कोई दिक्कत आती है तो शहरवासी शिकायत कर सकते हैं। अधिकारियों का दावा है कि कंट्रोल रूम और कर्मचारी दोनों ही मुस्तैद रहेंगे। जन सुविधाएं बाधित नहीं होने पाएंगी।

विज्ञापन


जलकल के सहायक अभियंता और स्ट्रीट लाइट के प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि अधिकतर नलकूप ठीक कराए गए हैं। पाइप लाइनें भी ठीक हुईं ताकि त्योहार पर दिक्कत न होने पाए। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम पूरा कर दिया है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने वार्डों में रोशनी और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। कंट्रोल रूम 24 घंटे खुलेगा।
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति के लिए महानगर को चार जोन में बांटा गया है। अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय समेत कई व्यवस्था पर निगरानी के लिए लगाए गए हैं। बिजली जाने पर भी पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। इसके लिए अतिरिक्त जनरेटरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर- 7055519637, 0581-6612200
उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह- 7055519638
(नगर निगम के कंट्रोल रूम में स्ट्रीट लाइट सफाई और जलापूर्ति संबंधित मामलों की शिकायत कर सकेंगे)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed