{"_id":"5d544e518ebc3e6d1a13f851","slug":"aprajita-shahjahanpur-bareilly-news-bly372458554","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा की रखवाली करने वाले जवानों के नाम भेजी 501 राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा की रखवाली करने वाले जवानों के नाम भेजी 501 राखियां
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत छात्राओं ने बनाई सैनिकों के लिए राखी
विज्ञापन
महिला चिकित्सक ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया सचेत
पुवायां (शाहजहांपुर)। अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बुधवार को सावित्री देवी महिला महाविद्यालय में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तैयार की गईं 501 राखियों को सीमा पर तैनात जवानों के लिए डाक से रक्षा मंत्रालय को भेजा गया। इस अवसर पर सीएचसी की डॉक्टर रेनू मीणा ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
डॉ. रेनू मीणा ने कहा कि छात्राएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे और जरूरत के अनुसार हीमोग्लोबिन व अन्य जांच कराते रहें। डॉ. रेनू मीणा ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात जवानों का योगदान अनुकरणीय है। कठिन हालातों में देश की रक्षा करने वालों की जितनी भी सराहना की जाए कम है। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में 550 छात्राओं ने हिस्सा लिया। सावित्री देवी महिला महाविद्यालय में माधुरी देवी को प्रथम, शौर्या शुक्ला द्वितीय और तुलसी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज में कनिष्का वाजपेयी प्रथम, प्रांजली आनंद द्वितीय और निशा तीसरे स्थान पर रहीं। डॉ. रेनू मीणा, कॉलेज संस्थापक रामनरायन मेहरोत्रा और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक पूजा गुप्ता ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान निशा, पारुल मिश्रा, सुखजीत कौर, चारू वाजपेयी, आकांक्षा पटेल आदि छात्राओं ने राखी बनाईं।
विज्ञापन
देश के सैनिक भाइयों के लिए राखी बनाना अच्छा लगा। हर मौसम में देश की सीमा पर डटे रहने वाले सैनिकों के लिए अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है।
नेहा शुक्ला छात्रा, पुवायां
सैनिकों के लिए राखी बनाकर भेजना खुद में गौरवपूर्ण है। अमर उजाला ने यह मौका दिया इसके लिए धन्यवाद। ऐसे कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए।
आकांक्षा पटेल छात्रा पुवायां
सैनिक भाइयों के लिए राखी बनाना हो तो फिर इसकी गरिमा और बढ़ जाती है। अपराजिता कार्यक्रम की तरह अपराजेय सैनिकों के लिए राखी बनाकर अच्छा लगा।
चारू वाजपेयी छात्रा पुवायां
अपराजिता कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जागरूकता, कानून की जानकारी, सरकारी की योजनाओं के बारे में जानकारी मिली है, यह भविष्य में काफी काम आएगी।
सुखजीत कौर, छात्रा पुवायां
विज्ञापन
महिला चिकित्सक ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया सचेत पुवायां (शाहजहांपुर)। अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत बुधवार को सावित्री देवी महिला महाविद्यालय में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तैयार की गईं 501 राखियों को सीमा पर तैनात जवानों के लिए डाक से रक्षा मंत्रालय को भेजा गया। इस अवसर पर सीएचसी की डॉक्टर रेनू मीणा ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।