फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aprajita in lakhimpur khiri

‘चुनौतियों से लड़ना सीखें बेटियां’

Thu, 03 Oct 2019 07:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
aprajita in lakhimpur khiri
‘चुनौतियों से लड़ना सीखें बेटियां’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली

सीजीएनपीजी कॉलेज में हुई गोष्ठी में खुलकर बोली बेटियां

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। अमर उजाला की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत गुरुवार को नारी सम्मान साझा संकल्प कार्यक्रम के तहत हुई गोष्ठी में बेटियों को जागरूक किया गया। एसडीएम अखिलेश यादव ने कहा कि वैदिक काल से लेकर आज तक नारी को शक्ति माना गया है, जो कभी पराजित नहीं हो सकती। उन्होंने बेटियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि चुनौतियों से लड़ना सीखो, सफलता के मार्ग स्वत: खुलते जाएंगे।
केन ग्रोवर्स नेहरू पीजी कॉलेज में ‘नारी की प्रगति, संभावनाएं और चुनौतियां’ विषय पर हुई गोष्ठी का शुभारंभ एसडीएम अखिलेश यादव, विशिष्ट अतिथि सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। छात्रा प्रिया और दीपाली ने ‘कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है। जग को जीवन देने वाली मौत भी तुझसे हारी है।’ गीत गाकर महिला शक्ति का बखान किया। सीओ वर्मा ने कहा कि मन में ठान लो तो मंजिल मुश्किल नहीं है। स्वयं से लड़कर बेटियों को अपनी अलग पहचान बनाने की जरूरत है। सफलता की ओर बढ़ने से पहले बेटियों को संकुचित दायरे से आगे निकलने की जरूरत है। संचालन डॉ. अंशू वर्मा ने किया। एसडीएम ने अतिथियों और बेटियों को नारी सम्मान का साझा संकल्प दिलाया। प्राचार्य नवनीत कुमार तोमर ने अतिथियों को स्मृतिचिन्ह देकर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. वीके शुक्ल, प्रशांत सिंह, प्रमोद दीक्षित, सुनील गुप्ता, सीलू सिंह, रीता वर्मा, अरुण सिंह, मोहम्मद वशी, ब्रजगोविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नारी को हर कदम पर देनी पड़ती है परीक्षा
प्रोफेसर पूजा शुक्ला ने कहा कि सफलता की ओर बढ़ने से पहले नारी को हर कदम पर परीक्षा देनी पड़ती है। धैर्य के आधार पर नारी को पृथ्वी की संज्ञा दी गई है। इसलिए प्रत्येक चुनौती का डटकर सामना करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे आत्म विश्वास के साथ निकलें घर से
बीए की छात्रा शशि ने बताया कि लड़कियां पूरे आत्मविश्वास के साथ निकलें। हर छोटी बड़ी बात अपने माता पिता से शेयर करें ताकि उनका विश्वास अपनी बेटी पर बना रहे। माता पिता का विश्वास जीतकर आत्मबल मजबूत होता है। जो किसी ताकत से कम नहीं है।

समय बदल गया है, सशक्त हो रहीं लड़कियां
छात्रा प्रिया गोस्वामी ने कहा कि अब समय बदल गया है। महिलाओं, लड़कियों की सुरक्षा के लिए शासन, प्रशासन सतर्क है। समाज में भी परिवर्तन दिखने लगा है। लोगों की सोच भी बदली है। अपने निर्भीक इरादों के साथ लड़कियां सशक्त हो रही हैं।


प्राचार्य नवनीत कुमार तोमर ने अमर उजाला की सराहना करते हुए कहा कि अपराजिता मुहिम बेटियों में ऊर्जा भर रही है। अलग-अलग फार्मेट पर हो रहे अपराजिता कार्यक्रम महिलाओं, बेटियों का आत्मविश्वास मजबूत कर रहे हैं। साथ ही समाज भी जागरूक हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed