फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aprajita in lakhimpur khiri

महिलाएं सशक्त होंगी तभी रुकेगा नारी पर अत्याचार

Thu, 15 Aug 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
aprajita in lakhimpur khiri
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत कस्बे के उमा देवी चिल्ड्रेन एकेडमी में विचार गोष्ठी हुई। इसमें छात्राओं और शिक्षिकाओं ने नारी सशक्तीकरण के लिए उनके शिक्षित होने के साथ-साथ अधिकारों की जानकारी रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

गोष्ठी में स्कूल की छात्रा दिशा रस्तोगी ने कहा कि महिला हिंसा तभी रुकेगी जब वह खुद शिक्षित होंगी और खुद के पैरों पर खड़ी होंगी। छात्रा गुंजन सिंह का कहना था कि हमें अपने आप को इतना मजबूत बनाना है कि कोई आंख उठाकर न देख सके। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल का स्वागत किया। छात्रा कोमल का कहना था कि हमें शिक्षित होने के साथ कानूनी अधिकारों की भी जानकारी होनी चाहिए, जिससे वह स्वयं हिंसा से बचकर दूसरों की सहायता कर सकें। छात्रा आस्था ने कहा कि यदि नारी के साथ कुछ भी अप्रिय घटित होता है तो वह खुद भी कुछ हद तक जिम्मेदार होती है। इसलिए हमें हिम्मत से काम लेना चाहिए और अन्याय का विरोध करना चाहिए। प्रधानाचार्य पुष्पा गुप्ता ने अमर उजाला की इस मुहिम की सराहना की और कहा कि अमर उजाला अखबार खबरों के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है जो कि बहुत अच्छा कदम है। माता-पिता भी बच्चों के पालन पोषण में फर्क करते हैं और बच्चियों के प्रति सशंकित रहते हैं, लेकिन हमारा मानना है कि हम लड़के लड़की में भेद न करें और उन्हें शिक्षित व संस्कारित करें। उन्होंने कहा कि आज बेटियां ऊंचेे पदों पर आसीन हैं। हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर काम कर रही हैं। समाज की मानसिकता भी बदलनी होगी। नारी हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। थाने कोर्ट कचहरी के डर से हम चुप बैठ जाते हैं। इसका परिणाम ये होता कि अपराधियों का मनोबल बढ़ जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के एमडी अनिल कुमार गुप्ता ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में बेटियों ने शपथ लेकर शपथपत्र भरे। इस मौके पर छात्राएं महक, साहिबा, शैबी गुप्ता, मानवी मिश्रा, कोमल कंबोज शिक्षिका पूनम वर्मा, महिमा शुक्ला, पूजा शुक्ला, स्वाती, सूफिया, अलमास, फराह खान, हरप्रीत, हिमानी, इपिस्ता, ओमेंद्र वर्मा, अंकित मिश्रा, नवीन मिश्रा, रियासत आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संचालन पीएस मिश्रा, आभार प्रबंधक सनी गुप्ता ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed